एक्सप्लोरर

सोते वक्त क्यों नहीं आती हैं खांसी और छींक, किस वजह से होता है ऐसा?

किसी भी इंसान को खांसी और छींक आना आम बात होती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर सोने हुए व्यक्ति को खांसी और छींक क्यों नहीं आती है. जानिए इसके पीछे का कारण क्या है.

इंसानों से लेकर जानवरों तक के लिए सोना बहुत जरूरी होता है. आपने महसूस किया होगा कि लंबे समय तक नहीं सोने पर शरीर में थकान महसूस होती है. लेकिन जब कोई इंसान पर्याप्त नींद ले लेता है, तो उसे शरीर में एनर्जी महसूस होती है. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर सोने के वक्त आमतौर पर खांसी और छींक क्यों नहीं आती है. आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे.

शरीर को आराम देने के लिए सोना जरूरी

बता दें कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खानपान और योगा है, उतना ही जरूरी नींद भी होता है. शरीर को पर्याप्त नींद मिलने से शरीर और दिमाग भी अच्छी तरह काम करता है. इतना ही नहीं नींद इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है और हार्मोन रेगुलेशन में मदद करता है. हालांकि आपने देखो होगा कि हर किसी की नींद अलग-अलग होती है. इतना ही नहीं कई लोग ज्यादा सोते हैं और कुछ लोग काफी कम सोते हैं.

कितने घंटे की नींद जरूरी

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक नींद को लेकर अलग-अलग फैक्ट सामने आते हैं हैं. दरअसल नींद काफी हद तक लाइफस्टाइल, उम्र और मेडिकल कंडीशन पर भी निर्भर करती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर उम्र में अच्छी नींद की जरूरत होती है. जैसे एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक नवजात शिशु को 14 से 17 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है. वहीं जिनकी उम्र 4 से 11 महीने की है, उन्हें रोजाना 12-15 घंटे सोना चाहिए. 1 से 2 साल के बच्चों को कम से कम 11 से 14 घंटे तक सोना चाहिए. इसके अलावा 3 से 5 साल के बच्चों 10 से 13 घंटे, 6 से 12 साल के बच्चों 9-12 घंटे, 13 से 18 साल तक के बच्चों को 8 से 10 घंटे की भरपूर नींद, वहीं 18 से 60 साल तक वयस्क लोगों का कम से कम 7 से 9 घंटे तक सोना चाहिए. इसके अलावा 61 साल से ज्यादा उम्र में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

नींद में नहीं आती है खांसी-छींक

आपने आमतौर पर देखा होगा कि नींद के समय खांसी और छींक नहीं आती है. लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं. बता दें कि जब इंसान सोता है, तो उसके शरीर के अधिकांश अंग आराम कर रहे होते हैं. इसीलिए सोते समय छींक नहीं आती है, क्योंकि छींकने में मदद करने वाली नसें आराम की अवस्था में होती हैं. हालांकि नींद के समय हल्की छींक आने की संभावना हो सकती है. लेकिन गहरी नींद में छींक आना असंभव होता है. लेकिन कई बार किसी बीमारी या एलर्जी के कारण रात में खांसी आ सकती है. 

कब आती है छींक?

अब सवाल है कि आखिर छींक कब आती है. बता दें कि नाक में एक पतली सी म्यूकस नाम की झिल्ली होती है. जिसके सेल्स और टिश्यूज बहुत ही ज्यादा सेंसेटिव होते हैं. जब इस टिश्यूज या सेल्स में बाहर कि कोई भी धूल या कण आकर चिपकता है, तो छींक आती है. उदाहरण के लिए समझे कि जैसे ही कोई बाहरी कण या धूल नाक में चिपकती है, तो नाक में इरिटेशन होने लगता है और तुरंत दिमाग को मैसेज जाता है. फिर दिमाग मांसपेशियों को सिग्नल देती हैं कि जल्दी से इस धूल को बाहर निकालो. जिसके बाद छींक आती है. वहीं सोने के वक्त ये सभी मांसपेशियां आराम कर रहे होते हैं.

ये भी पढ़ें:चुनाव में कैसे होती है मतगणना, बैलेट पेपर से लेकर EVM के वोट गिनने और प्रत्याशी की जीत की घोषणा तक क्या होती है प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget