एक्सप्लोरर

भारत के इस राज्य में 'किराए की कोख' को कानूनी मान्यता, जानें किन-किन राज्यों में यह लीगल?

भारत सरकार ने 2021 में सरोगेसी कानून लागू किया था, जिसके अनुसार देश में केवल परोपकारी सरोगेसी की अनुमति दी गई है. कमर्शियल सरोगेसी पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है.

भारत में सरोगेसी यानी किराए की कोख को लेकर कानून बहुत सख्त है. यहां सरोगेट मदर्स के लिए कई तरह के नियम व कायदे लागू किए गए हैं. इस बीच बिहार में लंबे इंतजार के बाद सरोगेसी को कानूनी मान्यता दी गई है. बिहार सरकार ने सरोगेसी प्रक्रिया की निगरानी व संचालन के लिए सरोगेसी मॉनिटरिंग बोर्ड का भी गठन किया है. यह 24 सदस्यीय बोर्ड होगा, जिसमें डॉक्टर्स, एमएलए और महिला समाजसेवियों को शामिल किया गया है. अब सवाल यह है कि भारत में सरोगेसी कानून क्या है? भारत के किन-किन राज्यों में सरोगेसी लीगल है? चलिए जानते हैं... 

क्या होती है सरोगेसी?

सरोगेसी की प्रक्रिया में सरोगेट मदर बच्चे की बायोलॉजिकल मां नहीं होती. वह सिर्फ बच्चे को जन्म देती है. इस प्रक्रिया के दौरान पुरुष के शुक्राणु और सरोगेट मदर के अंडाणु लेकर आईवीएफ तकनीक से टेस्ट ट्यूब में निषेचित किए जाते हैं. इसके बाद भ्रूण को सरोगेट मदर के गर्भाशय में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है. आसान भाषा में समझें तो सरोगेसी प्रक्रिया में कोई महिला किसी अन्य दंपति के लिए गर्भधारण करती है और बच्चे को जन्म दे देती है. गर्भधारण करने वाली महिला को सरोगेट मदर कहा जाता है. 

भारत में क्या है कानून?

भारत सरकार ने 2021 में सरोगेसी कानून लागू किया था, जिसके अनुसार देश में केवल परोपकारी सरोगेसी की अनुमति दी गई है. यानी किसी दंपति के लिए गर्भधारण करने वाली महिला अपनी इच्छा और परोपकार के भाव से ऐसा करेगी. इसके लिए न तो उसे मजबूत किया जा सकता है, न ही पैसे का लालच दिया जा सकता है. भारत में कमर्शियल सरोगेसी पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इसमें 10 साल की सजा व 10 लाख का जुर्माना भी शामिल है. इस कानून के अनुसार, केवल विवाहित जोड़े ही सरोगेसी के माध्यम से संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं. कपल में पुरुष की उम्र 26 साल से 55 साल के बीच और महिला की उम्र 23 से 50 साल के बीच होनी चाहिए. इतना ही नहीं, अनमैरिड लड़कियां सरोगेसी के जरिए मां नहीं बन सकती हैं. 

किन-किन राज्यों में लीगल है सरोगेसी

भारत में सरोगेसी को लेकर केंद्र सरकार ने कानून बनाया है, जो सभी राज्यों में पर लागू होता है. भारत में सरोगेसी कई राज्यों में लीगल है, जिसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं. अब इन राज्यों में बिहार भी शामिल हो गया है, यहां भी सरोगेसी को कानूनी मान्यता मिल गई है, साथ ही सरोगेसी मॉनिटरिंग बोर्ड का भी गठन किया गया है. 

यह भी पढ़ें: कैसा होता है एस्ट्रोनॉट्स का खाना, घर की थाली से कितना होता है अलग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
Underground Town: यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget