एक्सप्लोरर

Flying at high Altitude: हवाई जहाज में ऊंचाई पर जाने पर कान क्यों होता है सुन्‍न, आखिर क्या है इसके पीछे का साइंस

आज के वक्त अधिकांश लोग फ्लाइट में सफर करते हैं. अगर आपने फ्लाइट में सफर किया है, तो आपने महसूस किया होगा कि फ्लाइट जब ऊंचाई पर जाता है, तो कान में दर्द या कान सुन्न हो जाता है. जानें इसके पीछे की वजह?

आज के वक्त अधिकांश लोग हवाई जहाज से सफर करना पसंद करते हैं. क्योंकि हवाई जहाज से सफर करने में समय का बचत होता है. लेकिन आप लोगों ने महसूस किया होगा कि जब हवाई जहाज ऊंचाई पर जाता है, तो कान सुन्न हो जाता है या कान में दर्द शुरू हो जाता है. सवाल ये है कि ऊंचाई पर जाने पर कान दर्द क्यों होता है और इसे कैसे कम कर सकते हैं. 

फ्लाइट में कान दर्द

 हवाई जहाज में सफर के दौरान अक्सर लोगों को कान बंद होना, सुन्‍न होना या कानों में तेज में दर्द की शिकायत होती है. इस दौरान कुछ यात्रियों को इतना दर्द होता है कि उनकी परेशानी बढ़ जाती है. कुछ यात्रियों को ये दर्द कई घंटे तक होता है, लेकिन कुछ यात्रियों को फ्लाइट लैंड होने के बाद बाहर आने के साथ ही सामान्‍य महसूस होता है. 

क्यों होता है दर्द

एक्सपर्ट के मुताबिक जब भी हम बहुत ऊंचाई पर पहुंचकर फिर नीचे उतरते हैं, तो वातावरण और कान के अंदर हवा के दवाब में अंतर होने के चलते कान में दर्द होता है. इस दौरान कान के पर्दे के पीछे मिडिल ईयर में नेगेटिव प्रेशर बनता है. वहीं नाक के पीछे वाले हिस्‍से और गले के बीच में एक कनेक्टिंग यूस्‍टेशियन ट्यूब होती है, वह ट्यूट नेगेटिव प्रेशर की वजह से ब्‍लॉक हो जाती है और पर्दा पीछे की ओर चिपक जाता है. उससे कान में अचानक दर्द होता है. ऐसा सिर्फ फ्लाइटों में ही नहीं 20-25 मंजिल ऊंची लिफ्ट या किसी भी ऊंची जगहों पर जाने पर होता है. 
 
इस दर्द से फ्लाइट में कैसे बचे? 

बता दें कि कान में नेगेटिव प्रेशर को रोकने के लिए एक एक्‍सरसाइज है. जब भी फ्लाइट लैंड करने वाली होती है. उस वक्त नाक और मुंह को बंद कर लेना चाहिए. इसके बाद अंदर ही अंदर कान की ओर धीरे-धीरे हवा फेंकिए. इससे कान के अंदर कुछ आवाज सी लगेगी और ऐसा लगेगा जैसे कान खुल रहा है. ऐसा करने से ट्यूब खुल जाएगी और कान में दर्द कम होगा.

इसके अलावा दूसरा उपाय है कि फ्लाइट में आप च्‍युइंगम चबा सकते हैं. इससे आपके कान के पर्दे के पास की मसल्‍स फंक्‍शन करती रहेंगी. इससे मिडिल ईयर में प्रेशर बनने पर भी ट्यूब खुली रहेगी और पर्दा चिपकेगा नहीं और इससे भी दर्द नहीं होगा.

ईयरफोन से नहीं होगा फायदा 

दरअसल कुछ लोगों को ये भ्रम होता है कि अगर वे ईयरफोन लगाकर प्‍लेन में बैठेंगे तो उससे कान में दर्द नहीं होगा. लेकिन सच तो यह है कि ये एक भ्रांति है. ईयरफोन या हेडफोन लगाने से कान में कोई फर्क नहीं पड़ता और दर्द होता है.

ये भी पढ़ें: ENO तो कंपनी का नाम है, इसमें जो पाउडर होता है उसका क्या नाम है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
Countries With No Trains: इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget