एक्सप्लोरर

भारत के दूसरे सबसे अमीर राज्यों में शुमार हुआ दिल्ली, यहां हर आदमी कमाता है 5 लाख! जानें पहले नंबर पर कौन?

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4.93 लाख रुपये तक पहुंच गई, जिससे उसने गोवा को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया. सिक्किम फिलहाल पहले नंबर पर है. हालांकि GSDP की रैंकिंग में दिल्ली 11वें नंबर पर है

दिल्ली एक बार फिर देश के सबसे अमीर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हो गई है. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी की प्रति व्यक्ति आय अब 4.93 लाख रुपये पहुंच चुकी है. इसी के साथ दिल्ली ने गोवा को पीछे छोड़ते हुए देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है. फिलहाल इस लिस्ट में सिक्किम पहले नंबर पर बना हुआ है. 

दिल्ली क्यों है टॉप पर? 

दिल्ली की इतनी ऊंची आमदनी के पीछे दो अहम वजह है. 

  1. इन वजहों में पहली वजह यह है कि यहां की आबादी का अनुपात अन्य राज्यों के मुकाबले कम है. 
  2. वहीं दूसरी वजह यह है कि दिल्ली की 86.6% अर्थव्यवस्था ज्यादातर सर्विस सेक्टर पर आधारित है, ठीक वैसे ही जैसे विकसित देशों में होती है. 

दिल्ली का एग्रीकल्चर सेक्टर का योगदान बहुत कम है जो पहले 3.5% था और अब घटकर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गया है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा लगभग 13% पर स्थिर है. 

किन राज्यों की कितनी है प्रति व्यक्ति आय

  • सिक्किम-5.9 लाख रुपये 
  • दिल्ली-4.9 लाख रुपये 
  • गोवा-4.9 लाख रुपये 
  • चंडीगढ़-4 लाख रुपये 
  • तेलंगाना-3.6 लाख रुपये 
  • कर्नाटक-3.3 लाख रुपये 
  • हरियाणा-3.3 लाख रुपये 
  • तमिलनाडु-3.2लाख रुपये 

इन आंकड़ों के अनुसार अगर यह लिस्‍ट अपडेट भी होती है तो भी द‍िल्‍ली भारत के सबसे ज्‍यादा आमदनी वाले राज्‍यों की ल‍िस्‍ट के टॉप तीन में अपनी जगह बरकरार रखेगी. 

जीडीपी में दिल्ली का स्थान 

प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली भले ही दूसरे स्थान पर हो लेकिन कुल सकल राज्य घरेलू उत्पाद में इसका स्थान 11वां है. वहीं इसमें 40.4 लाख करोड़ के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे हैं. इसके बाद तमिलनाडु 27.2 लाख करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है. वही उत्तर प्रदेश 25.5 लाख करोड़ के साथ तीसरे और कर्नाटक 25 लाख करोड़ के साथ चौथे स्थान पर है. अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली का जीएसडीपी करीब 12.2 लाख करोड़ है.

दिल्ली की खासियत 

दिल्ली में देशभर से लोग काम की तलाश में आते हैं, बावजूद इसके राजधानी की जनसंख्या का हिस्सा केवल 1.6% है. जबकि देश की जीडीपी में इसका योगदान 3.7% है. यही वजह है की राजधानी की प्रति व्यक्ति आय कई बड़े राज्यों से कहीं ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- अब हॉलमार्किंग से तय होगी चांदी की शुद्धता, आखिर यह होता क्या है और कब से लागू होगा नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget