एक्सप्लोरर

पत्नी या फिर माता-पिता...जवान के शहीद होने पर किसे मिलता है मुआवजा?

ये फॉर्मूला सिर्फ उस अनुग्रह राशि पर लागू होता है जो सेना और केंद्र सरकार की ओर से मिलता है. अगर राज्य सरकार किसी शहीद को कोई अनुग्रह राशि देती है तो उस पर वहां के नियम लागू होते हैं.

19 जुलाई 2023 को सियाचिन में सेना के एक बंकर में आग लग गई थी. उस आग में कुछ सैनिक फंस गए. अपने साथियों को इस तरह से फंसा देख, कैप्टन अंशुमान दहकते बंकर में घुस गए और अपने तीन साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए. लेकिन इस कोशिश में वह खुद झुलस गए और इलाज के दौरान वो शहीद हो गए.

उनकी इस वीरता को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. लेकिन अब मेडल और दस्तावेजों को लेकर अंशुमान सिंह के माता पिता और उनकी पत्नी के बीच एक विवाद हो गया है. ख़ैर, चलिए आज इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि जब एक जवान शहीद हो जाता है तो मुआवजे का असली हकदार कौन होता है.

NOK से तय होता है

NOK यानी नेक्स्ट ऑफ किन. सरल भाषा में इसे आप सबसे निकटतम परिजन समझ सकते हैं. इस शब्द का इस्तेमाल हम किसी व्यक्ति के सबसे करीबी रिश्तेदार या फिर कानूनी प्रतिनिधि के लिए करते हैं. इसे लेकर सेना में भी एक नियम है. जब कोई व्यक्ति भारतीय सेना में शामिल होता है तो उसे अपने किसी रिश्तेदार या निकटतम व्यक्ति को NOK में दर्ज करना होता है.

ज्यादातर मामलों में एनओके में माता या पिता या फिर दोनों होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सेना में भर्ती होते वक्त ज्यादातर जवानों का विवाह नहीं हुआ होता. बाद में जब जवान का विवाह होता है तो वह एनओके में अपनी पत्नी का नाम भी डाल देता है.

पार्ट-2 नाम का खास दस्तावेज

चलिए अब समझाते हैं कि आखिर एनओके काम कैसे करता है. दरअसल, जब सेना में सेवारत किसी व्यक्ति को कुछ हो जाता है तो अनुग्रह राशि उसे ही दी जाती है जिसका नाम एनओके में रहता है. सेना में भर्ती के दौरान पार्ट-2 नाम का एक दस्तावेज भरवाया जाता है. इसी दस्तावेज में तय होता है कि जवान एनओके में किसे रखता है और कितने प्रतिशत पर रखता है.

आमतौर पर विवाहित जवान 70:30 का फॉर्मूला रखते हैं. यानी 70 फीसदी हिस्सा पत्नी के नाम और 30 फीसदी माता पिता के नाम. वहीं कुछ फौजी 50:50 का फॉर्मूला रखते हैं. यानी 50 फीसदी माता पिता के नाम और 50 फीसदी पत्नी के नाम. जवान जो फॉर्मूला तय करता है, उसके एनओके को उसी हिसाब से अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है. यानी अनुग्रह राशि किसे कितनी मिलेगी यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि जवान ने पार्ट-2 नाम के दस्तावेज में एनओके में किसे कितनी हिस्सेदारी दी है.

राज्यों के अलग फॉर्मूले

हालांकि, ये फॉर्मूला सिर्फ उस अनुग्रह राशि पर लागू होता है जो सेना और केंद्र सरकार की ओर से मिलता है. अगर राज्य सरकार किसी शहीद को कोई अनुग्रह राशि देती है तो उस पर वहां के नियम लागू होते हैं. जैसे- मध्य प्रदेश में अनुग्रह राशि माता पिता और पत्नी को बराबर मिलता है. जबकि, उत्तर प्रदेश में शहीद की पत्नी को 35 लाख और शहीद के मां बाप को 15 लाख मिलते हैं. वहीं हरियाणा में अनुग्रह राशि के लिए 70:30 का फॉर्मूला लागू होता है. यानी 70 फीसदी पैसा पत्नी को और 30 फीसदी माता-पिता को मिलता है.

ये भी पढ़ें: आर्मी से रिटायर जवानों को मुकेश अंबानी ने दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, परिंदा भी नहीं मार सकता पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Decrease: क्रूड ऑयल सस्ता होने से कितनी बढ़ी तेल कंपनियों की कमाई, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी बचत?
क्रूड ऑयल सस्ता होने से कितनी बढ़ी तेल कंपनियों की कमाई, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी बचत?
Amarnath Shivling Melting: सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
Hindu Temples in Indonesia: जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?
जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget