एक्सप्लोरर

12 जून: आज से 75 साल पहले इसी तारीख को हुआ था बड़ा विमान हादसा, इतने लोगों की गई थी जान

Ahmedabad Plane Crash News: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही उड़ान AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बोइंग 787-8 विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय और ब्रिटिश नागरिक थे.

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2025, भारत में इस तारीख को अब काले अच्छरों में लिखा जाएगा. आज दोपहर करीब 2 बजे गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में एयर इंडिया की लंदन (गैटविक) जा रही उड़ान AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) क्रैश हो गया. ये विमान लंदन जा रहा था, जिसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे.

हादसे के वायरल वीडियो में बोइंग विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम नीचे आता देखा गया और यह दोपहर करीब दो बजे हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान ने टेकऑफ के बाद मेडे कॉल दी थी.

विमान में सवार थे 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक

बताया जा रहा है कि इस विमान में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे. माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. शुरुआती तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए. अनुमान है कि हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है.

12 जून 1950 को क्या हुआ था?

बता दें कि ठीक 75 साल पहले 12 जून 1950, यानि आज ही के दिन एयर फ्रांस डगलस DC-4 (F-BBDE) विमान अरब सागर में बहरीन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी. यह विमान साइगॉन से पेरिस की उड़ान पर था और कराची में एक ठहराव के बाद बहरीन पहुंच रहा था.

जिंदा बच गए थे 6 लोग, मरे थे 46

दुर्घटना के समय, विमान ने 6,500 फीट की ऊंचाई पर बहरीन एप्रोच से संपर्क किया और 2,000 फीट तक उतरने की अनुमति ली. विमान ने हवाई अड्डे को लगभग 1,000 फीट की ऊंचाई पर पार किया और फिर रनवे 29 पर उतरने की अनुमति मिली, लेकिन समुद्र की सतह से टकराने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 46 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि 6 लोग बच गए थे.

दुर्घटना का संभावित कारण पायलट द्वारा ऊंचाई और अवरोहण दर की सटीक निगरानी न करना माना गया है. उस समय बहरीन हवाई अड्डे पर रेडियो लैंडिंग सहायता और उचित रनवे लाइटिंग नहीं थी, जो दुर्घटना में योगदान देने वाले कारकों में से एक था.

यह भी पढ़ें-

Ahmedabad Plane Crash Video: एयर इंडिया का विमान ऐसे बन गया आग का गोला, प्लेन क्रैश का LIVE वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget