एक्सप्लोरर

महाकुंभ के मॉक ड्रिल का Video आग लगने की घटना के दावे से किया गया वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो 27 दिसंबर 2024 को प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने एक अस्थायी अस्पताल में फायर सर्विस विभाग द्वारा की गई एक मॉक ड्रिल का है.

CLAIM

महाकुंभ मेला क्षेत्र में हॉस्पिटल में आग लग गई जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.

FACT CHECK

बूम ने पाया कि यह दावा गलत है. वायरल वीडियो 27 दिसंबर 2024 को प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने एक अस्थायी अस्पताल में फायर सर्विस विभाग द्वारा की गई एक मॉक ड्रिल का है.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में फायर सर्विस विभाग की ओर से की गई मॉक ड्रिल का एक वीडियो आग लगने की वास्तविक घटना के दावे से सोशल मीडिया पर वायरल है. यूजर्स इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में हॉस्पिटल में आग लग गई जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.

बूम ने पाया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में हॉस्पिटल में आग लगने और 8 लोगों की मौत होने की खबर पूरी तरह से गलत है. उत्तर प्रदेश फायर सर्विस विभाग ने 27 दिसंबर 2024 को प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने एक अस्थायी अस्पताल में एक मॉक ड्रिल की थी. यह वीडियो उसी मॉक ड्रिल के दौरान का है.

एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'महाकुंभ मेला क्षेत्र हॉस्पिटल में लगी आग से 8 लोग हताहत.'


महाकुंभ के मॉक ड्रिल का Video आग लगने की घटना के दावे से किया गया वायरल

(आर्काइव लिंक)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी इसी तरह के दावे के साथ यह वीडियो वायरल है.  

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल की तो पाया कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश फायर सर्विस द्वारा मेला ग्राउंड में की गई एक मॉक ड्रिल का था. इस वीडियो को नाजनीन अख्तर नाम के एक एक्स यूजर ने गलत दावे से शेयर किया था. हालांकि बाद में इस यूजर ने वीडियो डिलीट कर दिया था.


महाकुंभ के मॉक ड्रिल का Video आग लगने की घटना के दावे से किया गया वायरल

उत्तर प्रदेश की महाकुंभ मेला पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो के रिप्लाई में बताया कि यह मॉक ड्रिल का वीडियो है.



उत्तर प्रदेश पुलिस की फैक्ट चेक विंग ने भी मॉक ड्रिल के वीडियो को वास्तविक बताकर अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही.



उत्तर प्रदेश के फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया कि यह 27 दिसंबर 2024 को की गई एक मॉक ड्रिल का वीडियो है. हैंडल पर 27 दिसंबर 2024 को एक पोस्ट कर यह भी बताया गया था कि पुलिस लाइन महाकुंभ मेला, प्रयागराज के प्रांगण, केंद्रीय चिकित्सा परेड, संगम नोज, नागवासुकी क्षेत्र ,रेलवे स्टेशन प्रयागराज/फाफामऊ में मॉक ड्रिल आयोजित कराई गई थी.

दैनिक भास्कर में 27 दिसंबर 2024 को इस मॉक ड्रिल की खबर प्रकाशित की गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने 100 बेड के अस्थायी केंद्रीय अस्पताल में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी.

इसके अलावा हमें प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने और किसी के मौत होने की ऐसी कोई विश्वसनीय खबर भी नहीं मिली.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget