एक्सप्लोरर

बिहार के पूर्णिया में हत्या-आत्महत्या का वीडियो बांग्लादेश का बताकर किया गया वायरल

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि हत्या-आत्महत्या की यह घटना बिहार के पूर्णिया में हुई थी, जहां एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी.

CLAIM

बांग्लादेश के मैमनसिंह में कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने हिंदू घरों पर हमला किया, बलात्कार और बर्बरता की. इस हमले में एक मां और तीन छोटे बच्चे की मौत हो गई.

FACT CHECK

वायरल वीडियो बिहार के पूर्णिया का है, जहां एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली.

डिस्केलमर: वीडियो की विचलित कर देने वाली प्रवृति की वजह से हम स्टोरी में उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल है जिसमें तीन बच्चे और एक औरत का शव दिख रहा है. यूजर्स इस वीडियो को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से जोड़ते हुए सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं.

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल सांप्रदायिक दावा गलत है. वायरल वीडियो बिहार के पूर्णिया का है, जहां एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली थी.

गौरतलब है कि 25 नवंबर को हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है. बांग्लादेशी सरकार के मुताबिक, शेख हसीना को बांग्लादेश की कुर्सी से हटाए जाने के बाद से अल्पसंख्यकों, मुख्य रूप से हिंदुओं को निशाना बनाकर सांप्रदायिक हिंसा की 88 घटनाएं सामने आई हैं. इस बीच, अंतरिम सरकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने भी कहा कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो को एक यूजर ने शेयर किया. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)


बिहार के पूर्णिया में हत्या-आत्महत्या का वीडियो बांग्लादेश का बताकर किया गया वायरल

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)


बिहार के पूर्णिया में हत्या-आत्महत्या का वीडियो बांग्लादेश का बताकर किया गया वायरल

दक्षिणपंथी एक्स हैंडल Megh Updates, जिसे कई बार गलत सूचना फैलाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है, ने भी इस वीडियो को शेयर किया था. हालांकि, बाद में एक्स यूजर्स द्वारा यह बताए जाने पर कि यह घटना भारत की है, उन्होंने इसे डिलीट कर दिया.

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो बिहार के पूर्णिया का है

बूम ने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए जब वीडियो के अलग अलग कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें 8 नवंबर 2024 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसका कैप्शन था, 'किलपारा गांव, प्याजी पंचायत, जिला पूर्णिया का है यह हादसा.'

इसके अलावा हमें बिहार के एक स्थानीय यूट्यूब चैनल BC 24 News पर अपलोड किए गए एक वीडियो रिपोर्ट में भी वायरल वीडियो से जुड़े दृश्य मिले. इस वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रौता थाना क्षेत्र के किलपारा गांव में हुई. वीडियो में मृतक नाबालिगों की पहचान आत्महत्या करने वाली महिला बबीता देवी के बच्चों के रूप में की गई है.

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि यह चार हत्या-आत्महत्या तब हुई जब बच्चों के पिता रवि शर्मा घर में नहीं थे. चैनल को दिए इंटरव्यू में शर्मा कहते हैं, "मैं एक मंदिर की बैठक के लिए बाहर गया था. रात करीब 10 बजे लौटने के बाद जब मैंने कमरा खोला तो चारों शव छत से लटके हुए थे."

फिर हमने BC 24 News के रिपोर्टर बाल किशोर से बात की. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "शवों का वीडियो वायरल होने के बाद हम गांव गए. हम पुष्टि करने में सक्षम हैं कि घटना पूर्णिया के किलपारा इलाके में हुई थी."

इस घटना पर न्यूज वेबसाइट दैनिक भास्कर, जागरण, नवभारत टाइम्स ने भी खबरें प्रकाशित की थीं. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पहले तीनों बच्चों को फांसी से लटकाया. इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चारों शव घर के कमरे में लटके मिले थे.

नवभारत टाइम्स ने रौता पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर ज्ञान रंजन के हवाले से बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर होने के कारण अपना इलाज भी करवा रही थी.

बूम ने भी पड़ताल के लिए ज्ञान रंजन से संपर्क किया. उन्होंने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना रौता इलाके के किलपाड़ा गांव में ही हुई थी.

(जागृति तृषा की अतिरिक्त रिपोर्टिंग के साथ)

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget