एक्सप्लोरर

रमजान में तरबूज में केमिकल मिलाने का दावा करने वाला झूठा और स्क्रिप्टेड है Video

तरबूज में मिलावट के दावे से वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे The Social Junction नाम के यूट्यूब चैनल पर अप्रैल 2024 को शेयर किया गया था.

CLAIM वीडियो में दिखाया गया है कि एक हिंदू युवक रमजान में केमिकल युक्त तरबूज बेच रहा है.
FACT CHECK वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है और 10 माह पुराना है, इसका किसी सत्य घटना से कोई संबंध नहीं है.

सोशल मीडिया पर तरबूज में इंजेक्शन के जरिए केमिकल मिलाने और कृत्रिम रूप से तरबूज का लाल रंग बढ़ाने के दावे से वीडियो वायरल है. वीडियो को रमजान से जोड़कर सांप्रदयिक दावे से शेयर किया जा रहा है.

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है. वीडियो को The Social Junction यूट्यूब चैनल द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बनाया गया है.

वीडियो में तरबूज, दवा और इंजेक्शन के साथ एक युवक को देखा जा सकता है, जो केमिकल को पानी में मिलाकर लाल रंग बना रहा है, वीडियो में दिखाया गया है कि इस युवक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है.

देश में 2 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो चुका है. मुस्लिम समुदाय में रमजान को पवित्र माह के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में रमजान से जोड़कर यह वीडियो सांप्रदायिक दावे से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'रमजान में मुसलमानों की जान बचाए, इस वीडियो को शेयर कर नेकी कमाए, रमजान में इफ़्तारी की करते हुए खरीददारी, आपकी एक गलती से हो सकती है सभी की छुट्टी.'

रमजान में तरबूज में केमिकल मिलाने का दावा करने वाला झूठा और स्क्रिप्टेड है Video

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है. आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो के साथ लगे वाटरमार्क Team Rising Falcon से सर्च करने पर हम इसके एक्स अकाउंट पर पहुंचे. यूजर ने 2 मार्च को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'रमजान में मुसलमानों की जान बचाए, इस वीडियो को शेयर कर नेकी कमाए, रमजान में इफ़्तारी की करते हुए खरीददारी, आपकी एक गलती से हो सकती है सभी की छुट्टी'

इसके बाद वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो से संबंधित इंडिया टुडे की मई 2024 की एक फीचर रिपोर्ट मिली.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट से हमें ज्ञात हुआ कि तरबूज में मिलावट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से The Social Junction यूट्यूब चैनल द्वारा एक वीडियो बनाया गया है. इस वीडियो में तरबूज में इंजेक्शन के माध्यम से केमिकल को इंजेक्ट करते हुए दिखाया गया है.

हमने पाया कि रिपोर्ट में शामिल किए गए वीडियो में दिख रहा युवक, वायरल वीडियो में भी मौजूद है जिसके मुंह पर रूमाल बंधा हुआ है. साथ ही पीछे का बैकग्राउंड भी समान है.

इसके बाद हमने The Social Junction यूट्यूब चैनल को खंगाला. हमें चैनल पर 29 अप्रैल 2024 को अपलोड किया गया ओरिजिनल वीडियो मिला. इसमें युवक ने अपना नाम आयुष वर्मा बताया है.

इस वीडियो की शुरुआत में हमें ऐसा कोई वॉइस ओवर नहीं सुनाई दिया जो वायरल फुटेज में है. इससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में अलग से आवाज जोड़कर सांप्रदायिक दावा किया गया.

रमजान में तरबूज में केमिकल मिलाने का दावा करने वाला झूठा और स्क्रिप्टेड है Video

वीडियो क्रिएटर द्वारा ओरिजिनल वीडियो में 28वें सेकंड पर एक डिसक्लेमर भी दिया गया है. जिसमें लिखा है, 'यह वीडियो पूरी तरह से काल्पनिक है, वीडियो में दिखाई गई सभी घटनाएं स्क्रिप्टेड हैं, और वीडियो को केवल जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है...'

The Social Junction के यूट्यूब चैनल पर खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित कई स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद है. चैनल के अनुसार, ये वीडियो लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget