एक्सप्लोरर

गाजा का समर्थन करने पर सऊदी अरब के इमाम की गिरफ्तारी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब की पुलिस ने अरब शासकों से गज़ा के लोगों का समर्थन करने की अपील करने पर इमाम को मंच से गिरफ़्तार कर लिया.

निर्णय- असत्य


    वीडियो के साथ किया जा रहा दावा ग़लत है और वीडियो सऊदी अरब की 2018 की एक घटना को दर्शाता है. इसका इज़राइल-हमास युद्ध से कोई संबंध नहीं है.

दावा क्या है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की पोशाक में नज़र आ रहा एक व्यक्ति दो लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को ज़बरदस्ती मिम्बर (मंच) से उठाकर ले जाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब की पुलिस ने अरब शासकों से गज़ा के लोगों का समर्थन करने की अपील करने पर इमाम को मंच से गिरफ़्तार कर लिया.

कई यूज़र्स ने वीडियो को इसी दावे के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है. इन पोस्ट्स को हज़ारों की तादाद में व्यूज़ मिल चुके हैं. ऐसे ही दावों के साथ शेयर किये गए पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहांयहांयहां और यहां देख सकते हैं.


गाजा का समर्थन करने पर सऊदी अरब के इमाम की गिरफ्तारी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

हालांकि, वीडियो के साथ किया जा रहा दावा ग़लत है और वीडियो सऊदी अरब की 2018 की एक घटना को दर्शाता है, जहां एक मस्जिद के आधिकारिक इमाम की अनुपस्थिति में उनके स्थान पर खुतबा (उपदेश) देने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाबलों ने बाहर कर दिया था. 

सच्चाई क्या है?
जब हमने रिवर्स इमेज सर्च की मदद से वीडियो खोजना शुरू किया तो हमें यह मार्च 2018 में कई यूट्यूब चैनलों पर अपलोड हुआ मिला. इससे यह साफ हो गया कि इस वीडियो का इज़राइल-हमास के बीच जारी युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है.


गाजा का समर्थन करने पर सऊदी अरब के इमाम की गिरफ्तारी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स खंगालने पर हमारे सामने कई अरबी भाषा की रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें इस घटना का ज़िक्र किया गया है. 2 मार्च 2018 को प्रकाशित ‘सबक़’ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी अरब के मदीना प्रांत के यानबू में यानबू अल-नखल केंद की एक मस्जिद में मौजूद नमाज़ी उस वक़्त हैरान रह गए जब एक व्यक्ति मस्जिद के अधिकारिक इमाम के पहले मिम्बर (मंच) पर चढ़ गया और ख़ुतबा (धार्मिक उपदेश) देने लगा.

रिपोर्ट में बताया गया है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था. वह अबाया पहनकर मंच पर चढ़ा था ताकि नमाज़ियों को विश्वास हो कि वह एक इमाम है. हालांकि, मस्जिद में मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने मंच से नीचे उतरने से इंकार कर दिया. इसके बाद, मस्जिद के सुरक्षाकर्मियों ने आकर उस व्यक्ति को वहां से हटाया. बाद में, मस्जिद के आधिकारिक इमाम ने ख़ुतबा दिया और नमाज़ पूरी कराई.


गाजा का समर्थन करने पर सऊदी अरब के इमाम की गिरफ्तारी? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

वहीं, न्यूज़ आउटलेट्स अनावीन और अल यौम की 2 मार्च, 2018 की रिपोर्ट में मदीना क्षेत्र में इस्लामी मामलों के मंत्रालय की शाखा के आधिकारिक प्रवक्ता, माजिद बिन ग़ालेब अल-मुहम्मदी के हवाले से बताया गया है कि यानबू अल-बहर में मस्जिद में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मस्जिद में ख़ुतबा (उपदेश) देने की कोशिश की, और जब वह मंच पर चढ़ गया तो अधिकारियों ने उसको जबरन नीचे उतारा, और मस्जिद के आधिकारिक इमाम ने शुक्रवार की नमाज़ और ख़ुतबा पूरा किया.

इस घटना पर हमें 3 मार्च, 2018 को प्रकाशित बीबीसी अरबी की एक रिपोर्ट मिली जिसमें सऊदी सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसने आधिकारिक इमाम की अनुपस्थिति का फ़ायदा उठाया और मंच पर चढ़ गया.

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है. कुछ लोगों का कहना है कि वह व्यक्ति मानसिक बीमार था और आधिकारिक तौर पर ख़ुतबा देने के लिए अधिकृत नहीं था. वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सऊदी सरकार की मनोरंजन प्राधिकरण की नीतियों की आलोचना के कारण उन्हें मंच से जबरन हटा दिया गया. इसको लेकर कुछ एक्स यूज़र ने बुजुर्ग व्यक्ति को मंच से हटाने के तरीके की निंदा की और अपमानजनक बताया.

निर्णय
वीडियो के साथ किया जा रहा दावा कि सऊदी अरब में एक इमाम को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह सऊदी शासकों से गाजा के लोगों का समर्थन करने की अपील कर रहा था, ग़लत है. दरअसल, वीडियो में 2018 की एक घटना को दिखाया गया है जहां कथित तौर पर एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मस्जिद के आधिकारिक इमाम की अनुपस्थिति में उनकी जगह ख़ुतबा (उपदेश) देने लगा था. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget