एक्सप्लोरर

हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद रो पड़े मनोहर लाल खट्टर? जानें क्या है सच

वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद मनोहर लाल खट्टर के आंसू छलक आये और वह रो पड़े. 

निर्णय- भ्रामक


    यह वीडियो मार्च 2021 का है, जब मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा द्वारा महिला विधायकों से ट्रैक्टर खिंचवाने की घटना का ज़िक्र कर रहे थे.

दावा क्या है?
12 मार्च 2024 को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी (बीजेपी-जेजेपी) का गठबंधन टूट गया. बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और उनकी जगह नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके एक दिन बाद यानी 13 मार्च को मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया. वह करनाल सीट से विधायक थे.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मनोहर लाल खट्टर के भावुक होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद मनोहर लाल खट्टर के आंसू छलक आये और वह रो पड़े. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "मनोहर लाल खट्टर के आंसू भारी पड़ेंगे मोदी जी!पहले शिवराज सिंह चौहान को रुलाया और अब खट्टर काका और साथ में अनिल बिज को भी!." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां और ऐसे ही दावे वाले पोस्ट यहां और यहां देखें.

हालांकि, वायरल वीडियो मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद का नहीं, बल्कि 2021 का है. इसका हरियाणा के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
हमने पाया कि मनोहर लाल खट्टर का यह वीडियो "Khan Sahab" नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जो ख़ुद की पहचान ‘मीम्स और व्यंग्य’ पर केंद्रित हैंडल के रूप में रखता है. ऐसा प्रतीत है कि शुरू में इस वीडियो को जोक के तौर पर शेयर किया गया था, लेकिन बाद में कई लोगों ने इसे सच मानकर शेयर करना शुरू कर दिया.

इसके बाद, वीडियो के ऊपर दाईं ओर दिख रहे 'मोजो' लोगो से संकेत लेते हुए, हमने वीडियो का लंबा वर्ज़न खोजना शुरू किया और पाया कि यह 10 मार्च, 2021 को 'मोजो स्टोरी’, जोकि एक कंटेंट कंपनी है, उसके वेरीफ़ाइड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था.

वीडियो देखने पर, हमने पाते हैं कि एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ट्रैक्टर चलाने और पार्टी की महिला विधायकों द्वारा उसे रस्सियों से खींचने के दृश्य का ज़िक्र करने से पहले मनोहर लाल खट्टर विधानसभा में भावुक हो जाते हैं. इस दौरान वह कहते हैं, "बहुत भारी मन से एक विषय को बताना चाहता हूं...सारी रात नींद नहीं आई मुझे." वायरल वीडियो में यही हिस्सा मौजूद है. 

दरअसल, 8 मार्च, 2021 को विधानसभा के सामने कांग्रेस नेता भूपेन्द्र हुड्डा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ट्रैक्टर पर सवार होकर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था.  इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कुछ महिला विधायक और अन्य विधायक ट्रैक्टर को रस्सी से खींचते नज़र आये थे.

वीडियो में खट्टर आगे कहते हैं कि महिला विधायकों के साथ यह व्यवहार बंधुआ मजदूरों से भी बदतर है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रैक्टर के ऊपर बैठे थे और उस ट्रैक्टर को कांग्रेस की विधायक खींच रही थीं. अगर उन्हें (कांग्रेस) विरोध करना था, तो महिला विधायकों को ट्रैक्टर पर बैठना चाहिए था और उनके पुरुष विधायकों को उसे खींचना चाहिए था. वह पूरी रात सो नहीं सके.

इसी वीडियो को मनोहर लाल खट्टर ने 9 मार्च, 2021 को अपने एक्स हैंडल से भी शेयर किया था और कैप्शन दिया था, “महिला दिवस पर भूपेंद्र हुड्डा ने महिला विधायकों के प्रति जो संवेदनहीनता दिखाई, उससे मैं आहत हूं.”

हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा में भावुक होने की यह ख़बरें कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी प्रकाशित हुई थीं. 

मध्य प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोते हुए वीडियो भी हुआ था वायरल
पिछले साल दिसंबर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसके साथ दावा किया गया था कि ‘मध्य प्रदेश में जीत के बाद मुख्यमंत्री पद छिन जाने पर शिवराज अपने आंसू नहीं रोक पाए और रो पड़े’. हालांकि, हमारी जांच में वीडियो 2019 का निकला था, जब शिवराज सिंह चौहान अपनी गोद ली हुई बेटी की मृत्यु के बाद भावुक हो गए थे. यहां पढ़ें. 

निर्णय
हमारी अब तक की जांच से यह साफ़ हो जाता है कि मनोहर लाल खट्टर का रोते हुए वायरल वीडियो उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद का नहीं, बल्कि तीन साल पुराना है. इसलिए हम वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे को भ्रामक मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget