एक्सप्लोरर

US संस्था के राम मंदिर को सिंहासन दान किए जाने का दावा गलत है 

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो मार्च 2023 का है, जब एनआरआई वासवी एसोसिएशन की तरफ से तेलंगाना के भद्राचलम में स्थित श्री रामचंद्र स्वामी मंदिर को स्वर्ण सिंहासन दान किए गए थे.

CLAIM 

वीडियो में दिखाया गया है कि एक अमेरिकी संस्था ने अयोध्या के राम मंदिर को 11 वाहन और एक स्वर्ण सिंहासन दान किए हैं. 

FACT CHECK 

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो एक अमेरिकी संस्था 'एनआरआई वासवी एसोसिएशन' द्वारा तेलंगाना के भद्राचलम में स्थित 'श्री रामचंद्र स्वामी मंदिर' को 12 स्वर्ण वाहन दान किए जाने का है. 

सोशल मीडिया पर सोने की कलाकृति का वीडियो इस दावे से वायरल है कि एक अमेरिकी संस्था ने यह 11 स्वर्ण वाहन और सिंहासन अयोध्या के राम मंदिर को भेंट किए हैं. 

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो मार्च 2023 का है. एक अमेरिकी संस्था 'एनआरआई वासवी एसोसिएशन' ने तेलंगाना के भद्राचलम में स्थित 'श्री रामचंद्र स्वामी मंदिर' को यह 12 स्वर्ण वाहन दान किए गए थे. 

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अयोध्या के श्री रामलला के लिए अमेरिका से 11 वाहन व एक सिंहासन शुद्ध सोने के बने हुए भेंट में आये हैं.'


US संस्था के राम मंदिर को सिंहासन दान किए जाने का दावा गलत है 

(आर्काइव लिंक) 

एक्स पर भी कई यूजर्स ने इसी दावे से यह वीडियो शेयर किया है.


US संस्था के राम मंदिर को सिंहासन दान किए जाने का दावा गलत है 

(आर्काइव लिंक) 

समाचार एजेंसी हिंदुस्तान समाचार और न्यूज आउटलेट टीवी9 भारतवर्ष ने भी इसी दावे के साथ यह वीडियो और फोटो शेयर किए थे.


फैक्ट चेक 

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया. हमें V6 News Telugu के यूट्यूब चैनल पर 21 मार्च 2023 की एक न्यूज रिपोर्ट मिली. 

इस वीडियो का शीर्षक है (हिंदी अनुवादित) - 'एनआरआई वासवी एसोसिएशन ने भद्राचलम मंदिर में 12 स्वर्ण वाहन दान किए.'

 

इस न्यूज रिपोर्ट में वायरल वीडियो वाले दृश्य भी शामिल हैं. वायरल वीडियो और न्यूज वीडियो में दिखाए गए इन सिंहासन के दृश्यों के बीच तुलना देखिए.


US संस्था के राम मंदिर को सिंहासन दान किए जाने का दावा गलत है 
हमने इसी से संकेत लेते हुए तेलुगू कीवर्ड्स के साथ गूगल पर मीडिया रिपोर्ट सर्च कीं. हमें तेलुगू में कुछ न्यू़ज रिपोर्ट भी मिलीं, जिसमें इससे सम्बंधित खबर को देखा जा सकता है. 

तेलुगू न्यूज चैनल ABN AndhraJyothy की वेबसाइट पर 01 मार्च 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया, 'भद्राचलम में सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर में नए स्वर्ण सिंहासन की प्रतिष्ठा महोत्सव का उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा.' 

न्यूज18 तेलुगू पर 25 मार्च 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया कि भद्राचलम मंदिर में भगवान की तिरुवीधि सेवा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिंहासन को बदला जा रहा है. तीन शताब्दियों से स्वामी की तिरुविधि सेवा के लिए उपयोग किए जा रहे इन सिंहासनों की अक्सर मरम्मत की जाती रही है. वासवी एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के सौजन्य से यह सिंहासन बदले जा रहे हैं. 

'एनआरआई वासवी एसोसिएशन' की वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार, यह अमेरिका में स्थित एक गैर-लाभकारी, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है जो वंचित लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करता है. 

अधिक स्पष्टिकरण के लिए बूम ने एनआरआई वासवी एसोसिएशन से संपर्क किया. उन्होंने बताया, "यह सिंहासन अयोध्या में मंदिर के लिए दान नहीं किए गए थे, वायरल दावा गलत है. एनआरआई वासवी एसोसिएशन ने मार्च 2023 में तेलंगाना के भद्राचलम मंदिर में श्री राम परिवार को 12 स्वर्ण वाहन दान किए थे." 

भगवान राम को समर्पित है भद्राचलम मंदिर

सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर जिसे भद्राचलम मंदिर भी कहते हैं, भगवान राम को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में गोदावरी नदी के बाएं किनारे पर बना है. जबकि अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचे पर नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर का निर्माण किया गया, जो कि तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम में बने सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर से अलग है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट
ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
Embed widget