एक्सप्लोरर

यह वीडियो चोर को उल्टा लटकाकर सबक सिखाने वाला भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है

वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है. वीडियो में भीड़ द्वारा पकड़े गए लुटेरे को एक फुटओवर ब्रिज पर उल्टा लटकाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें कथित तौर पर बलात्कार के एक आरोपी एक को भीड़ ने एक पुल पर उल्टा टांग दिया. वीडियो में भीड़ में से कई लोगों को बांग्ला भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को कई लोग पश्चिम बंगाल से जोड़ते हुए भारत का बता रहे हैं.

वीडियो को शेयर कर एक एक्स यूजर ने लिखा, "यह वीडियो बांग्ला का है. अब भारत में बलात्कारियों को जनता ही सजा देगी. क्योंकि पुलिस और सरकार तो उनको प्रोटेक्ट करती है. वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.


यह वीडियो चोर को उल्टा लटकाकर सबक सिखाने वाला भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है. वीडियो में भीड़ द्वारा पकड़े गए लुटेरे को एक फुटओवर ब्रिज पर उल्टा लटकाया जा रहा है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने वीडियो को बांग्ला कीवर्ड्स की मदद से खोजा तो हमें वायरल वीडियो से जुड़े स्क्रीनशॉट्स बांग्लादेश की कई न्यूज रिपोर्ट्स में मिले. ढाका स्थित अजकर पत्रिका के मुताबिक, ये घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके की है जब 25 फरवरी की रात को उत्तरा में भीड़ ने दो संदिग्ध लुटेरों को पकड़ा और उनकी पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें उत्तरा के बीएनएस सेंटर में बने एक फुटओवर ब्रिज पर उल्टा लटका दिया गया था.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को भीड़ से बचाया और कुवैत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप अस्पताल पहुंचाया था. रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी को उत्तरा के बीएनएस सेंटर और अब्दुल्लापुर क्षेत्र में 2 अलग-अलग लूट की घटनाएं हुई थीं. जिसमें पुलिस ने नाजिम, बकुल, चान पाशा नाम के तीन लुटेरों गिरफ्तार किया था.

कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी उत्तरा के बीएनएस सेंटर में हुई वायरल वीडियो वाली घटना में शामिल लुटेरों के नाम एम.डी. नाजिम और मो. बकुल बताए गए हैं. बांग्लादेशी मीडिया संस्थान समोय टीवी की वीडियो रिपोर्ट में भी यही जानकारी दी गई है.

वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार हुए लोगों पर लुटेरे होने का आरोप लगाया गया था और कहा गया था कि पिछले कुछ दिनों से ढाका में चोरी की घटनाएँ काफी बढ़ गई थीं. लेकिन 25 फरवरी की रात इन दोनों चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया और फुटओवर ब्रिज पर उल्टा लटका दिया गया. गौरतलब है कि इन रिपोर्ट्स में इन लुटेरों द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम देने का जिक्र नहीं किया गया है.

साफ है, बांग्लादेश में लुटेरों को फुटओवर ब्रिज पर उल्टा लटकाए जाने वाले इस वीडियो को भारत का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

 

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget