एक्सप्लोरर

बच्चे की पिटाई का यह वीडियो किसी भारतीय स्कूल से जुड़ा नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी को स्कूल क्लासरूम में एक बच्चे की बुरी तरह से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर कर एक एक्स यूजर ने लिखा, "ये दरिंदे महंगी- महंगी फीस लेते हैं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कितना करते हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी को स्कूल क्लासरूम में एक बच्चे की बुरी तरह से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वाले लोग इसे उत्तर प्रदेश का बता रहे हैं और पुलिस से वीडियो में दिख रहे कथित टीचर पर एक्शन की मांग कर रहे हैं.

वीडियो को शेयर कर एक एक्स यूजर ने लिखा, "ये दरिंदे महंगी- महंगी फीस लेते हैं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कितना करते हैं. महोदय उत्तर प्रदेश पुलिस, डीजीपी, पता करिए कहां का वीडियो है."


बच्चे की पिटाई का यह वीडियो किसी भारतीय स्कूल से जुड़ा नहीं है

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो 2021 का है और उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया का है. इसका उत्तर प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इसका स्क्रीनशॉट ट्यूनीशियाई रेडियो स्टेशन Knooz FM के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 25 नवंबर 2021 की एक पोस्ट में मिला. पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना ट्यूनीशिया के शहर सॉसे की है जब खैरुद्दीन पाशा नामक स्कूल में एक शिक्षक, स्कूली छात्र के साथ हिंसक हो गया था.

क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक लैला बिन सस्सी ने इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए Knooz FM को बताया था कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति शिक्षा विभाग का हिस्सा है जिसने एक छात्र के साथ हिंसक रूप से मारपीट की थी. उन्होंने आगे बताया कि वीडियो की पुष्टि करने के लिए प्रशासनिक जांच बैठा दी गई है.

वीडियो में मारपीट कर रहा शख्स खैरुद्दीन पाशा स्कूल में बतौर उप शिक्षक काम करता था और वह पाँचवी क्लास के बच्चों को पढ़ाता था. वीडियो के वायरल हो जाने के बाद शिक्षक को काम से निलंबित कर दिया गया था.

हमे इस घटना पर नवंबर 2021 में छपी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें वीडियो को देखा जा सकता है. इनके मुताबिक, ये घटना सॉसे गवर्नरेट के तफला प्रतिनिधिमंडल स्थित एक प्राइमरी स्कूल की है और जिस शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की थी उसके ऊपर पहले भी बच्चों पर इसी तरह का हमला करने के आरोप लगे थे.


बच्चे की पिटाई का यह वीडियो किसी भारतीय स्कूल से जुड़ा नहीं है

क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक ने कहा था कि इस घटना से उभरने के लिए पीड़ित छात्र को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जाएगी. साल 2021 की कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी इस घटना को ट्यूनीशिया के सॉसे शहर का बताया गया है. साफ है, ट्यूनीशिया में एक स्कूली छात्र के साथ टीचर द्वारा की गई मारपीट के वीडियो को भारत का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget