एक्सप्लोरर

AI जेनरेटेड है चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हारने के बाद रोने के दावे से वायरल ट्रेविस हेड की ये तस्वीर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी की वायरल तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है, जिन्हे लोग असली समझकर शेयर कर रहे हैं

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). 4 मार्च 2025 को हुए मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें भावुक होते हुए देखा जा सकता है. यूजर्स इन तस्वीरों को असली समझकर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मैच हारने के बाद ट्रेविस हेड अपनी पत्नी के सामने भावुक होकर रोने लग गए.

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में दावे को गलत पाया. ट्रेविस हेड के साथ उनकी पत्नी की ये तस्वीरें ऑरिजिनल नहीं, बल्कि फेक हैं, जिन्हें एआई टूल की मदद से बनाया गया है. यूजर्स इन तस्वीरों को सच समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं.

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर देशराज मीना अजबगढ़ ने 5 मार्च 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कल सेमीफाइनल मैच के बाद, ट्रेविस हेड काफी भावुक हो गया था और अपनी पत्नी के सामने मैदान में ही रोने लगा था, ये फ़ोटो कल से काफी वायरल हो रही है. इसे ये पता नहीं है कि भारत वालो को इसने कितना रुलाया है, एक बार खुद के ऊपर पड़ा तो रोने लगा खडा खडा. ये फ़ोटो देखकर मुझे तो बहुत ही सुकून मिल रहा है, ये हेड नही हमारा हेडेक रहा है हमेशा.”

कई यूजर्स ने इस तस्वीर को सच मानकर शेयर किया है. पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें.

vishvasnews

पड़ताल

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गौर से देखा. हमने पाया कि तस्वीर में कई खामियां है. दोनों तस्वीरों के बैकग्राउंड का धुंधलापन और तस्वीरों में चेहरे की बनावट में अंतर है. ट्रेविस हेड की टी शर्ट में एक जगह ऑस्ट्रेलिया लिखा हुआ है, जबकि एक टी शर्ट में ऐसा कुछ नहीं है. ऐसे में हमें तस्वीर के एआई होने का संदेह हुआ.

vishvasnews

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया. हमने हाइव मॉडरेशन की मदद से भी फोटो को सर्च किया. इस टूल ने फोटो के 88.7 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई.

vishvasnews

हमने एक अन्य टूल की मदद से तस्वीर को एक बार फिर सर्च किया. हमने साइट इंजन की मदद से तस्वीर को सर्च किया. इस टूल ने भी फोटो को 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई.

vishvasnews

हमने एआई फोटो डिटेक्शन टूल्स डी कॉप टूल की मदद से भी फोटो को सर्च किया. टूल ने फोटो के 94.03 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई.

vishvasnews

हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे के साथ शेयर किया. उन्होंने तस्वीरों को एआई जेनरेटेड बताया . उन्होंने कहा कि तस्वीरों में लाइटिंग और रंग सही नहीं है. इसमें दिख रहा बैकग्राउंड धुंधला है और दोनों तस्वीरों में चेहरे की बनावट अलग है. जिससे साफ है कि यह तस्वीरें एआई के इस्तेमाल से बनाई गई है.

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाली फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया. हमने पाया कि यूजर को करीबन 6 हजार लोग फॉलो करते हैं.

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी की वायरल तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है, जिन्हे लोग असली समझकर शेयर कर रहे हैं

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले vishvasnews पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget