एक्सप्लोरर

खुद पर पेट्रोल छिड़कने वाले ये लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं

पोस्ट को शेयर का दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो समाजवादी पार्टी के नेताओं का है.

[ट्रिगर वार्निंग: रिपोर्ट में खुद को नुकसान पहुंचाने के विज़ुअल्स शामिल है, दर्शक अपने विवेक का इस्तेमाल करें.]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों को अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो समाजवादी पार्टी के नेताओं का है.

पोस्ट को शेयर का दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो समाजवादी पार्टी के नेताओं का है.

 

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

  • भोपाल में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को निपटाने के लिए धार जिले के पीथमपुर को चुना गया था. इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया था.

  • इसी कड़ी में पीथमपुर में जमकर बवाल हुआ था और दो लोगों ने 'आत्मदाह' की कोशिश की थी. दोनों व्यक्तियों की पहचान राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी के रूप में की गई थी.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया.

  • हमें Indian Express की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें इस घटना को भोपाल का बताया गया था.

  • इस खबर का टाइटल था - "मध्य प्रदेश: यूनियन कार्बाइड संयंत्र के अपशिष्ट को डंप करने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दो लोग घायल." (अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद)

पोस्ट को शेयर का दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो समाजवादी पार्टी के नेताओं का है.
  • इस रिपोर्ट को 04 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया था जिससे यह साफ हुआ कि यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.

  • हमारी सर्च जारी रखने पर हमें ABP न्यूज के आधिकारिक अकाउंट पर वायरल वीडियो के बारे में यह रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "इंदौर के पीथमपुर में भोपाल फैक्ट्री का कचरा जलाने को लेकर हुआ बड़ा प्रदर्शन, एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह करने की कोशिश की."

हमें NDTV की यह रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो को मध्य प्रदेश का बताया गया था हुए इसका टाइटल था - "यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के विरोध में 2 लोगों ने खुद को आग लगा ली. "

वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने मध्य प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया है उनका जवाब आने पर इसे खबर में अपडेट किया जाएगा.

 

निष्कर्ष: मध्यप्रदेश में यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के वीडियो को समाजवादी पार्टी के नेताओं से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले thequint पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget