एक्सप्लोरर

जो डांस वीडियो मुस्कान रस्तोगी के नाम से वायरल हो रहा है, वह वास्तव में किसी और का है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लड़की को 'मेरे रश्क-ए-कमर' गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. कई लोग इस लड़की को मेरठ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी बता रहे थे, लेकिन सच कुछ और है.

ब्लैक ड्रेस में 'मेरे रश्क-ए-कमर' गाने पर डांस कर रही लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. कुछ लोग इस लड़की को मेरठ हत्याकांड वाली मुस्कान रस्तोगी बता रहे हैं. वही मुस्कान जिस पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभकी हत्या कर दी. वायरल वीडियो में सौरभ और मुस्कान की फोटो वाला एक कोलाज भी मौजूद है.

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "गौर से देखिए यह वही मुस्कान रस्तोगी है जिसने अपने पति को 15 टुकड़ों में काट दिया है." इसके अलावा वीडियो पर एक टेक्स्ट भी लिखा है, "सौरभ राजपूत का मर्डर करने वाली डायन." इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.


जो डांस वीडियो मुस्कान रस्तोगी के नाम से वायरल हो रहा है, वह वास्तव में किसी और का है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वीडियो में डांस कर रही ये लड़की मुस्कान रस्तोगी नहीं, बल्कि ट्रांस वुमन पलक सैनी हैं. पलक, हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली एक वीडियो क्रिएटर हैं.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये पलक सैनी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. इस अकाउंट पर ब्लैक ड्रेस पहनी महिला के और भी वीडियो देखे जा सकते हैं.


जो डांस वीडियो मुस्कान रस्तोगी के नाम से वायरल हो रहा है, वह वास्तव में किसी और का है.

और जानकारी के लिए हमने पलक से बात की. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उन्हीं का है. पलक एक ट्रांस वुमन हैं और हरियाणा के सोनीपत में रहती हैं. वो एक वीडियो क्रिएटर हैं और डांस शोज करती रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनका ये वीडियो कोटा में हुए एक इवेंट के दौरान का है. वीडियो में दिख रही दूसरी ट्रांस वुमन उनकी साथी मोना हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत नाम के एक युवक की हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक, सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी. और फिर शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में सीमेंट से बंद कर दिया था. फिलहाल, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं. मुस्कान के माता-पिता ने अपनी बेटी को फांसी देने की मांग की है.

साफ है, ब्लैक ड्रेस में डांस कर रही महिला मुस्कान रस्तोगी नहीं, बल्कि सोनीपत की रहने वालीं पलक सैनी हैं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget