एक्सप्लोरर

शशि थरूर के पैर में लगी चोट 2022 की थी, हालिया घटना बताकर Photo को किया वायरल

सोशल मीडिया पर शशि थरूर की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके पैर में चोट दिख रही है और इसे हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया, क्योंकि यह तस्वीर 2022 की है, जब थरूर को संसद की सीढ़ियां उतरते समय चोट लगी थी.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके पैर में चोट लगी देखी जा सकती है. यूजर्स इस तस्वीर को हालिया बता शेयर कर रहे हैं.

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया. थरूर की यह तस्वीर 2022 की है, जब संसद की सीढ़ी उतरते  समय उनके बाएं पैर में मोच आ गई थी.

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर Anshul Bairagi Mp (Archive Link) ने वायरल तस्वीर को 11 दिसंबर को शेयर कर दावा किया, “हम लोग Pushpa2  में उलझे रहे है..उधर “लव-गुरू” का पैर टूट गया गुरु जी घायल है. देखभाल करने वाले स्टॉफ का भगवान ख्याल रखे.”

vishvasnews

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया.  हमें यह तस्वीर शशि थरूर के 16 दिसंबर 2022 के एक X पोस्ट में मिला. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, “कल संसद में एक कदम चूकने के कारण मेरे बाएं पैर में मोच आ गई. कुछ घंटों तक इसे अनदेखा करने के बाद दर्द इतना बढ़ गया कि मुझे अस्पताल जाना पड़ा. अब पैर में प्लास्टर है मगर मैं स्थिर हूं, आज संसद नहीं जा पाऊंगा और सप्ताहांत की निर्वाचन क्षेत्र की योजनाएं भी रद्द कर दी हैं.”

अब ये तो साफ़ था कि वायरल तस्वीर पुरानी है, मगर हमें जानना था कि फिलहाल वे कैसे हैं. कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें शशि थरूर को लेकर कई खबरें मिलीं. हमें 13 दिसम्बर 2024 को न्यूज एजेंसी पीटीआई के X पोस्ट पर थरूर का एक इंटरव्यू मिला. इसमें उन्हें भला-चंगा देखा जा सकता है.

vishvasnews

हमें इस तस्वीर को लेकर शशि थरूर का 12 दिसंबर 2024 का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था, When the usual troll factory is reduced to circulating a two year old picture of mine with a sprain led foot, accompanied by picayune comments, one realises how desperate they are for a distraction! For all those expressing concern about my well-being, I am pleased to say that not only is my leg alright, but I have been attending parliament daily and spoke in the debate on the national disaster management bill yesterday. (मेरी दो साल पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. ऐसा करके करेंट  मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. मेरे स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त करने वाले सभी लोगों को ये बताने में मुझे खुशी हो रही है कि न केवल मेरा पैर ठीक है, बल्कि मैं रोज़ संसद में भाग ले रहा हूँ और कल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विधेयक पर बहस में भी बोला था.)

हमने इस विषय में पुष्टि के लिए कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के गिरीश कुमार से संपर्क किया. उन्होंने कन्फर्म किया कि थरूर एकदम  भले-चंगे हैं और वायरल तस्वीर पुरानी है. वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Anshul Bairagi Mp के लगभग 10 हजार फॉलोअर्स हैं.  

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर शशि थरूर की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके पैर में चोट दिख रही है और इसे हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया, क्योंकि यह तस्वीर 2022 की है, जब थरूर को संसद की सीढ़ियां उतरते समय चोट लगी थी.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget