एक्सप्लोरर

बीकानेर में रेल हादसे का नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल का है ये वायरल वीडियो

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर कई न्यूज़ रिपोर्ट मिलीं, जिनसे पुष्टि हुई कि वीडियो बीकानेर डिवीज़न के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में आयोजित एक मॉक ड्रिल अभ्यास को दर्शाता है.

फैक्ट चेक

निर्णय [असत्य]

यह वीडियो बीकानेर के लालगढ़ यार्ड में आयोजित मॉक ड्रिल का है, जिसमें रेल दुर्घटना का अनुकरण करके आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया था.

दावा क्या है?

राजस्थान के बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना का बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ट्रेन की बोगी पटरी से उतरकर दूसरी बोगी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है, और कई राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए नज़र आ रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी। बचाव कार्य जारी!!इस देश के वो अभागे लोग वो जानते तक नहीं के वो जिन्दगी की आखिरी सफर में निकले हे !!और हमारे रील मंत्री प्रधानमंत्री दो राज्यों के चुनावों में व्यस्त है." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं. 

बीकानेर में रेल हादसे का नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल का है ये वायरल वीडियो

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि ये वीडियो असल में बीकानेर डिवीजन के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में रेलवे विभाग द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल का है, न कि असल में हुई दुर्घटना का.

सच्चाई क्या है?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर कई न्यूज़ रिपोर्ट मिलीं, जिनसे पुष्टि हुई कि वीडियो बीकानेर डिवीज़न के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में आयोजित एक मॉक ड्रिल अभ्यास को दर्शाता है.

ऐसा ही एक वीडियो हमें 24 न्यूज़ राजस्थान (आर्काइव यहां) के यूट्यूब चैनल पर मिला, जो नवंबर 14, 2024 को अपलोड किया गया था. इसका शीर्षक था- 'बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक ट्रेन भिड़ंत! मॉक ड्रिल,' जो यह पुष्टि करता है कि दोनों वीडियो एक ही घटना से संबंधित हैं.

बीकानेर में रेल हादसे का नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल का है ये वायरल वीडियो

24 न्यूज़ राजस्थान वीडियो (टाइमस्टैम्प 0:23 सेकंड) और वायरल वीडियो की तुलना. (सोर्स: यूट्यूब/24 न्यूज़ राजस्थान/एक्स/स्क्रीनशॉट)

प्रभात न्यूज़भास्कर और आईएएनएस (आर्काइव यहां और यहां) जैसे न्यूज़ आउटलेट द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में भी इस घटना को रेलवे विभाग द्वारा एक मॉक ड्रिल के रूप में वर्णित किया गया है.

पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, बचाव दल की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए अभ्यास में ट्रेन दुर्घटना का अनुकरण किया गया. इसमें दो रेल कोच शामिल थे, जिनमें से एक को आंशिक रूप से दूसरे के ऊपर रखा गया था. यह अभ्यास दो घंटे से अधिक समय तक चला और इसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ), स्वास्थ्य प्रशासन और अन्य नागरिक बचाव एजेंसियों की टीमें शामिल थीं.

उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर डिवीजन के वरिष्ठ डीसीएम भूपेश यादव ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स से पुष्टि की कि अभ्यास के दौरान कोई वास्तविक चोट नहीं आई.

इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी रेलवे के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया, “बीकानेर डिवीजन के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास आयोजित किया गया.”

नवंबर 15, 2024 को, एक अन्य पोस्ट में एक न्यूज़ रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शामिल था, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह घटना एक मॉक ड्रिल अभ्यास थी (आर्काइव यहां और यहां).

बीकानेर में रेल हादसे का नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल का है ये वायरल वीडियो

उत्तर पश्चिमी रेलवे के पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स:एक्स/स्क्रीनशॉट)

निर्णय

बीकानेर में लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर दिखाने का दावा करने वाला वीडियो असल में रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन दुर्घटनाओं के जवाब में बचाव दलों की तत्परता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित एक मॉक ड्रिल को दर्शाता है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget