एक्सप्लोरर

प्रयागराज जा रही ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा? जानें पूरी सच्चाई

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां अवैध हथियार रखने और जमीन हड़पने के मामले में ये शख्स गिरफ्तार हुआ था.

बीते कुछ दिनों में प्रयागराज जा रही रही ट्रेनों पर पथराव के कई मामले सामने आए हैं. इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक शख्स को पकड़कर उसे घसीटते हुए अपनी गाड़ी की ओर ले जाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान हाथों में डंडा लिए कुछ अन्य लोग आते हैं और इस शख्स को मारने लगते हैं.  इसके उलट, मौके पर कुछ महिलाएं भी मौजूद हैं, जो इस शख्स को बचाने की कोशिश कर रही हैं. लोगों की मानें तो जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है,  उसने महाकुंभ जा रही एक ट्रेन पर पत्थरबाजी की थी.  


प्रयागराज जा रही ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा? जानें पूरी सच्चाई

फेसबुक पर ये वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “महाकुंभ जा रही ट्रेनों पर पत्थर बाजी करने वालों को सुअरों की तरह दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा जा रहा है और उनकी कुटाई चालू है. जय श्री राम.” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है. 


प्रयागराज जा रही ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा? जानें पूरी सच्चाई

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां अवैध हथियार रखने और जमीन हड़पने के मामले में ये शख्स गिरफ्तार हुआ था. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो 28 जनवरी, 2025 के एक ट्वीट में मिला. इसके मुताबिक, ये घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की है, जहां पुलिस एक रेत माफिया को गिरफ्तार करने गई थी.  

इसके बाद हमें इस घटना से जुड़ी और भी कई खबरें मिलीं. इनके मुताबिक, 28 जनवरी को बीरभूम के सूरी शहर में एक गिरोह ने एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की थी. इस घटना के बाद पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया,  और तीन हथियार बरामद किये. पुलिस वालों के मुताबिक, ये गैंग मल्लिकपुर गांव में घुसा था, जो सूरी के पास पड़ता है.  और फिर ये गिरोह स्थानीय लोगों की जमीन कब्जाने के लिए उन्हें धमकाने लगा. जवाब में गांव के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की और पुलिस बुला ली. 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार दिखा कर दहशत फैलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार करने लगी. इस दौरान एक शख्स ने सूरी के प्रभारी निरीक्षक संचयन बनर्जी का कॉलर पकड़कर लिया और हाथापाई करने लगा.   ये देख गांव के लोगों ने गिरोह पर हमला बोल दिया. आखिरकार पुलिस लाठीचार्ज करते हुए गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर ले गई.  

गिरफ्तार हुए लोगों में तृणमूल कांग्रेस के मल्लिकपुर इलाके के युवा अध्यक्ष बाबू अंसारी का नाम भी शामिल है. वहीं, पुलिसकर्मी का कॉलर घसीटने वाला शख्स, आमिर अंसारी भी गिरफ्तार हुआ है. इससे पहले भी आगजनी के एक मामले  में आमिर को गिरफ्तार किया गया था, और घटना के वक्त वो बेल पर बाहर था. खबरों में ये भी बताया गया है कि जिन दो गुटों के बीच जमीन से जुड़ा विवाद हुआ था, दोनों ही गुट तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. 

हमने सूरी के प्रभारी निरीक्षक संचयन बनर्जी से बात की. उन्होंने ‘आजतक’ से इस बात की पुष्टि की कि इस घटना का कुंभ से कोई लेना-देना नहीं है. ये जमीन कब्जने से जुड़ा एक मामला था, जिसमें कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे.  

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJ TAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget