एक्सप्लोरर

क्या भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने दिया बयान? जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ़ तीखी टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का बताकर शेयर किया जा रहा है.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ़ तीखी टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का बताकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के साथ यूज़र्स लिख रहे हैं कि मोहन यादव ने इस वीडियो के ज़रिये खुला संदेश दे दिया है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसे ही दावे के साथ शेयर किये गए एक पोस्ट को अब तक तीन लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देख सकते हैं. अन्य पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न देखने के लिए यहां, यहां और यहां क्लिक करें. 

क्या भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने दिया बयान? जानें सच्चाई

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट (सोर्स: एक्स,फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो अगस्त 2021 का है और इसमें मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को उज्जैन में कथित तौर पर 'भारत विरोधी' नारे लगाने वालों के ख़िलाफ़ बयान देते हुए दिखाया गया है.

सच्चाई क्या है?

हमने वीडियो के कीफ़्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजा, तो यह वीडियो हमें अगस्त 2021 के कई फ़ेसबुक पोस्ट में मिला. इन पोस्ट्स में बताया गया है कि इसमें विधायक रामेश्वर शर्मा हैं. 1 मिनट 47 सेकेंड के वीडियो में बिल्कुल वही दृश्य और बातें सुनाई दे रही हैं जो वायरल वीडियो में हैं.

रामेश्वर शर्मा, भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. वह पूर्व में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रह चुके हैं. 

हमें वायरल वीडियो का ही एक दूसरा वर्ज़न ईटीवी भारत के यूट्यूब चैनल पर 23 अगस्त, 2021 को अपलोड हुआ मिला. ईटीवी भारत की रिपोर्ट में बताया गया है कि रामेश्वर शर्मा उज्जैन की एक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जहां मुहर्रम के मौक़े पर लोगो ने कथित तौर पर 'भारत विरोधी' नारे लगाए थे. उन्होंने कहा था कि देश विरोधी नारे लगाने वालों को सरकार कुचल देगी. 

इस वीडियो को रामेश्वर शर्मा ने 2021 में अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट किया था. इसमें वो बातें सुनी जा सकती हैं जो वायरल वीडियो में हैं.

हाल ही में, रामेश्वर शर्मा ने मोहन यादव को एमपी का सीएम चुने जाने पर बधाई दी थी.

उज्जैन में कथित 'भारत विरोधी' नारे लगाने की घटना

2021 में, मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर 'भारत विरोधी', 'पाक समर्थक' नारे लगाने का एक मामला सामने आया था. पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि चार लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी. 

बूम लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक़, बाद में जब यह मामला कोर्ट में गया तो उज्जैन सेशन कोर्ट ने यह कहते हुए सभी आरोपियों पर से राजद्रोह का कानून हटा दिया था कि 'पाक समर्थक' नारा न तो देश विरोधी नारा है और न ही यह देशद्रोह है. 

निर्णय

हमारी जांच से यह स्पष्ट है कि वीडियो 2021 का है और इसमें बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा हैं, जिन्हें ग़लत तरीक़े से मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बताकर शेयर किया जा रहा है. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget