एक्सप्लोरर

बीजेपी नेताओं के हरियाणा में विरोध का पुराना Video 2024 चुनाव से जोड़कर वायरल

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के आक्रोश और भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

दावा क्या है?

अक्टूबर 5, 2024 को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नायब सिंह सैनी समेत कई बीजेपी नेता ट्रैक्टर पर बैठे नज़र आ रहे हैं. वहीं, सैकड़ों लोग काले झंडे लेकर उनका रास्ता रोककर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के आक्रोश और भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट कर  कैप्शन दिया, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भारी विरोध #FarmersProtest #HaryanaElections" इस पोस्ट को अब तक 52,000 व्यूज़, 1200 रीपोस्ट और 3300 से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसी दावों के साथ शेयर किये गए अन्य पोस्ट यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं. 

 

बीजेपी नेताओं के हरियाणा में विरोध का पुराना Video 2024 चुनाव से जोड़कर वायरलवायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि वीडियो पुराना है और 2024 विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है.

सच्चाई क्या है?

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ख़िलाफ़ काले झंडे दिखाने की ख़बरें आई हैं, लेकिन हमें उनमें से किसी भी रिपोर्ट में इस खास वीडियो का ज़िक्र नहीं मिला.

कीवर्ड सर्च करने पर दैनिक जागरण का एक आर्टिकल मिला, जिसे आखिरी बार अक्तूबर 15, 2020 को अपडेट किया गया था, जिसका शीर्षक था "भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा को भाकियू ने दिखाया काला झंडा, विरोध के दौरान यात्रा में शामिल किसान की मौत"

भारत में किसानों के प्रतिनिधि संगठन भारतीय किसान यूनियन ने 2020 में पारित विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिन्हें बाद में केंद्र सरकार ने निरस्त कर दिया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि रैली का नेतृत्व अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, तत्कालीन कुरुक्षेत्र के सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला बीजेपी प्रमुख राजेश बटौरा के साथ किया था. यह नारायणगढ़ से शहजादपुर के बीच संपन्न हुई थी.

हमें अक्तूबर 12, 2020 को यूट्यूब पर अपलोड की गई द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट (आर्काइव यहां) भी मिली, जिसमें उसी ट्रैक्टर रैली और विरोध प्रदर्शन को दिखाया गया था. "किसानों ने अंबाला में बीजेपी की रैली को रोका, काले झंडे दिखाए" शीर्षक वाले वीडियो में बताया गया है कि तीन बीजेपी नेताओं को नारायणगढ़ में तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि बीजेपी ने नारायणगढ़ में सैनी धर्मशाला से 150 ट्रैक्टरों के साथ रैली शुरू की थी. कुछ किलोमीटर दूर, बीकेयू (चढूनी) के ज़िला प्रमुख मलकीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मिलन पैलेस के पास रास्ता रोक दिया. बीजेपी नेताओं के साथ चर्चा के बाद, किसानों ने एक घंटे बाद एक शर्त पर रास्ता खाली कर दिया: ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगे होने चाहिए.

हमने द ट्रिब्यून के वीडियो के फ्रेम की तुलना वायरल वीडियो से की और पाया कि दोनों वीडियो में ट्रैक्टरों पर बैठे पांच व्यक्ति एक जैसे कपड़े, चेहरे पर मास्क और पगड़ी पहने हुए थे, जो दर्शाता है कि दोनों वीडियो एक ही रैली का है.

 

बीजेपी नेताओं के हरियाणा में विरोध का पुराना Video 2024 चुनाव से जोड़कर वायरलवायरल वीडियो और द ट्रिब्यून के वीडियो की तुलना. (सोर्स: एक्स/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

 

हमें अक्तूबर 16, 2020 को टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली, जिसका शीर्षक था "अंबाला: बीजेपी की रैली रोकने वाले 300 किसानों पर सड़क जाम करने और दंगा करने का मामला दर्ज " इस रिपोर्ट में उसी ट्रैक्टर की तस्वीर थी, जिस पर वही लोग बैठे थे, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह घटना 2020 में हुई थी.

 

बीजेपी नेताओं के हरियाणा में विरोध का पुराना Video 2024 चुनाव से जोड़कर वायरलवायरल वीडियो और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा ली गई तस्वीर की तुलना. (स्रोत: एक्स/टाइम्स ऑफ़ इंडिया/स्क्रीनशॉट)

 

बता दें कि उस समय बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री थे.

2024 विधानसभा चुनाव के लिए, बीजेपी और कांग्रेस 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए मुख्य दावेदार हैं, साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) भी इस दौड़ में हैं. सैनी बीजेपी का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि हुड्डा कांग्रेस के अभियान की अगुवाई कर रहे हैं. अक्तूबर 5 को मतदान होगा और परिणाम अक्तूबर 8, 2024 को घोषित किए जाएंगे.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है और इसका आगामी हरियाणा चुनाव से कोई संबंध नहीं है. इसके अलावा, विरोध केवल नायब सैनी के ख़िलाफ़ ही नहीं बल्कि कई बीजेपी नेताओं के ख़िलाफ़ भी था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget