एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या, क्या है मामले के सांप्रदायिक कनेक्शन का सच?

बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक एंगल का दावा किया जा रहा है लेकिन सच्चाई चौंकाने वाली है.

निर्णय [ असत्य ]


    बांग्लादेश के सिराजगंज में हुए इस हत्याकांड के आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं. हत्या की वजह कर्ज न चुका पाना था. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

दावा क्या है?

बांग्लादेश में मुसलमानों द्वारा एक हिंदू परिवार की निर्मम हत्या का दावा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है. इस दावे की प्रमाणिकता के लिए वायरल पोस्ट में खून से लथपथ शवों की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया, “बांग्लादेश में एक ही हिंदू परिवार के तीन सदस्यों की इस्लामवादियों ने घर में ही सिर काटकर हत्या कर दी.” इस पोस्ट को अब तक 16,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक अन्य यूजर ने कैप्शन दिया, “सिराजगंज में इस्लामवादियों ने बिकाश सरकार, उनकी पत्नी स्वर्णा सरकार और बेटी परमिता सरकार तुशी की सिराजगंज जिले के तराश उपजिला के बट्टाला स्थित उनके घर में हत्या कर दी है.” (नोट: तस्वीरों की हिंसक प्रकृति के कारण, हम इन वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्जन को स्टोरी में शामिल नहीं कर रहे हैं.)

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या, क्या है मामले के सांप्रदायिक कनेक्शन का सच?

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि बांग्लादेश के सिराजगंज में हुए इस हत्याकांड के आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं. मृतकों में विकास सरकार, उनकी पत्नी स्वर्णा रानी सरकार और बेटी परमिता सरकार तुशी हैं और आरोपी उनका भांजा राजीव भौमिक है. इसमें कोई मुस्लिम एंगल नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमारी जांच के दौरान, हमें उसी हत्या से जुड़ी एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बांग्लादेश के एक फैक्ट-चेकर शोहानुर रहमान का एक कमेंट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा कि इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है और मृतक विकास कुमार सरकार का भांजा राजीव कुमार भौमिक आरोपी है.

इससे हिंट लेकर, हमने कुछ बांग्ला और अंगेजी कीवर्ड्स के जरिये खोजबीन की तो हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं.

31 जनवरी, 2024, को प्रकाशित एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिराजगंज के तराशा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक विकास के भांजे राजीव कुमार भौमिक को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट में सिराजगंज पुलिस अधीक्षक आरिफुर रहमान के हवाले से कहा गया है कि राजीव ने पुलिस के सामने कबूल किया कि मामा का 35 लाख टका कर्ज नहीं चुका पाने के कारण उसने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मामा, मामी और उनकी बेटी की हत्या करने की योजना बनाई थी.

पुलिस ने 30 जनवरी की सुबह तराश नगर क्षेत्र के बारवारी मंदिर के पास स्थित घर के बंद कमरे से तीनों का शव बरामद किया. मृतकों में विकास सरकार (46), उनकी पत्नी स्वर्णा रानी सरकार (42) और बेटी परमिता सरकार तुशी (15) है. विकास सरकार की पत्नी स्वर्णा रानी के भाई सुकोमोल चंद्र साहा ने तराश थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. 

इस हत्याकांड को बांग्लादेश के प्रमुख मीडिया आउटलेट्स समेत तमाम बांग्ला भाषी न्यूज आउटलेट्स ने कवर किया है. इन सभी रिपोर्ट्स में आरोपी का नाम राजीव भौमिक ही बताया गया है. इनमें से कुछ रिपोर्ट हमें बांग्लादेश से एक फैक्ट चेकर द्वारा भी भेजी गई थीं.

हमें सिराजगंज पुलिस के फेसबुक पेज पर इस घटना को लेकर जारी प्रेस स्टेटमेंट भी मिला. पुलिस स्टेटमेंट के मुताबिक, राजीव ने शनिवार दोपहर (27 जनवरी) को अपने मामा को फोन पर पैसे देने के लिए बुलाया था. चूंकि विकास तराश उपजिला से बाहर थे, इसलिए उन्होंने राजीव से अपनी मामी स्वर्णा को पैसे देने के लिए कहा. घर पहुचंकर उसने पहले मामी स्वर्णा और परोमिता को मारा. जब विकास घर लौटा, तो उसने उसे भी मार दिया. तीनों को मौत के घाट उतारने के बाद, वह दरवाजा बंद करके चला गया. उसने फिर अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों से संपर्क किया और पीड़ितों के फोन पर यह दिखाने के लिए कॉल भी की कि वह उनकी तलाश कर रहा है.

31 जनवरी को पुलिस अधीक्षक आरिफुर रहमान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो एक निजी न्यूज चैनल के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है. इसमें भी पुलिस अधीक्षक को मृतक के भांजे राजीव को हत्या के आरोपी के रूप में जिक्र करते हुए सुना जा सकता है. 

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से यह साफ हो गया है कि बांग्लादेश में मुस्लिमों द्वारा हिंदू परिवार की नृशंस हत्या का दावा फर्जी है. मृतक विकास के भांजे राजीव ने ही मामा का कर्ज न चुका पाने की वजह से परिवार समेत उनकी हत्या की थी. इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. इसलिए हम वायरल दावे को गलत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget