एक्सप्लोरर

दिल्ली की सड़क पर दिखा शेर, लोगों पर किया हमला? जानें इस Video की असल कहानी

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि सोशल मीडिया पर शेर के हमले का वायरल वीडियो न तो हाल-फिलहाल की है, और न ही दिल्ली की. ये अगस्त 2024 में हुई गुजरात के अमरेली जिले की घटना है. 

रात के अंधेरे में लोगों की चीख-पुकार के बीच एक आदमी का पीछा करते एक शेर का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसे शेयर करने वालों की मानें तो ये घटना दिल्ली के झंडेवालान हनुमान मंदिर के नजदीक एक सड़क पर हुई है. घटना की तारीख 24 जनवरी, 2025 बताई जा रही है. 


दिल्ली की सड़क पर दिखा शेर, लोगों पर किया हमला? जानें इस Video की असल कहानी

वीडियो के अंदर टेक्स्ट में लिखा है, “दिल्ली झंडेवाला हनुमान मंदिर के नजदीक main road ki video viral लोग कई बार मानते  नहीं लेकिन सावधान रहें सतर्क रहें. Live video delhi lion attack. 24/01/2025.” 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये घटना न तो हाल-फिलहाल की है, और न ही दिल्ली की. ये अगस्त 2024 में हुई गुजरात के अमरेली जिले की घटना का वीडियो है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

अगर दिल्ली में इस तरह की कोई घटना हुई होती, तो इस बारे में खबरें जरूर छपतीं. लेकिन हमें खोजने पर ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें न्यूजफ्लेयर वेबसाइट पर अगस्त 2024 की एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो  मौजूद है. इसके मुताबिक ये घटना 26 अगस्त, 2024 को गुजरात के अमरेली जिले में हुई थी. हमले में कृपाल वीनू चौहान नाम का एक शख्स जख्मी हो गया था. 

इसके बाद हमें इस घटना के बारे में उस वक्त छपी अन्य खबरें भी मिलीं. इनमें बताया गया है कि 26 अगस्त, 2024 को रात करीब  11:30 बजे धूंधवाणा गांव में एक शेर घुस गया था. ये गांव गुजरात के अमरेली जिले के खांभा तालुका इलाके में पड़ता है. गांव में घुसते ही शेर ने एक गाय का शिकार किया था. उस दिन जन्माष्टमी का त्योहार था, जिस वजह से गांव के लोग बाहर साथ मिलकर त्योहार मना रहे थे. 

न्यूज रिपोर्ट्स में गिर पूर्व के उप वन संरक्षक राजदीप सिंह झाला के हवाले से बताया गया है कि लोगों की भीड़ ने शेर को शिकार खाते वक्त परेशान किया, जिस वजह से उसने लोगों पर हमला बोल दिया. हमले में कृपाल नाम का एक शख्स घायल हो गया था. कृपाल  को अमरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई थी. गुजराती न्यूज चैनल्स के साथ-साथ, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उस वक्त ये वीडियो  गुजरात का बताते हुए ही शेयर किया था.


दिल्ली की सड़क पर दिखा शेर, लोगों पर किया हमला? जानें इस Video की असल कहानी 

ध्यान देने वाली बात है कि गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में लोग शेरों को उनके नेचुरल हैबिटेट में देखने आते हैं. लेकिन, गिर के पार्क और दिल्ली के बीच का फासला 1300 किलोमीटर से भी अधिक है. इन दोनों जगहों को जोड़ने वाला ऐसा कोई सीधा फॉरेस्ट कॉरिडोर नहीं है, कि जंगलों के रास्ते से कोई शेर गिर से दिल्ली तक आ जाए. 

इससे पहले भी गुजरात में सड़क किनारे टहलते शेरों के एक वीडियो को दिल्ली का बताते हुए शेयर किया गया था. तब हमने उसकी सच्चाई बताते हुए फैक्ट चेक स्टोरी की थी, जिसे यहां पढ़ा जा सकता है.

साफ है, गुजरात में एक शख्स का पीछा करते शेर के वीडियो को दिल्ली का बताते हुए भ्रम फैलाया जा रहा है. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJ TAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget