एक्सप्लोरर

तिहाड़ जेल के बाहर नहीं लगा अरविंद केजरीवाल का पोस्टर?, यह फोटो एडिटेड है

तिहाड़ जेल के गेट की मौजूदा तस्वीर को एडिट करके उसमें केजरीवाल का पोस्टर जोड़ दिया गया है. इसके अलावा, हमने पाया कि यह पोस्ट मूल रूप से एक मज़ाक के तौर पर शेयर की गई थी.

फैक्ट चैक

निर्णय [ फ़ेक ]

हमने पाया कि तिहाड़ जेल के प्रवेश द्वार की एक पुरानी तस्वीर को एडिट कर उसमें अरविंद केजरीवाल का पोस्टर जोड़ा गया है.

दावा क्या है?

दिल्ली विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक पोस्टर तिहाड़ जेल के मुख्य द्वार के पास लगा हुआ दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर पर 'फिर आएंगे केजरीवाल' लिखा है, जो आगामी दिल्ली चुनाव के लिए आप का चुनावी नारा है.

इस तस्वीर को यूज़र्स ने केजरीवाल का मज़ाक उड़ाते हुए शेयर किया, क्योंकि वह 2024 में दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे, और सितंबर 13, 2024 को जमानत मिलने तक वहीं रहे.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की पश्चिम बंगाल इकाई की सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने भी केजरीवाल का मज़ाक बनाते हुए यह तस्वीर शेयर की. इसी तरह की पोस्ट के आर्काइव यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

तिहाड़ जेल के बाहर नहीं लगा अरविंद केजरीवाल का पोस्टर?, यह फोटो एडिटेड है

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमने पाया कि तिहाड़ जेल के गेट की मौजूदा तस्वीर को एडिट करके उसमें केजरीवाल का पोस्टर जोड़ दिया गया है. इसके अलावा, हमने पाया कि यह पोस्ट मूल रूप से एक मज़ाक के तौर पर शेयर की गई थी.

सच्चाई क्या है?

वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर, हमें 2018 में द कारवां द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला, जिसमें तिहाड़ जेल में हिरासत में हुई हिंसा के बारे में बताया गया था. लेख में वही तस्वीर थी, लेकिन बाईं ओर केजरीवाल का पोस्टर नहीं था. कैप्शन में तस्वीर का क्रेडिट गेटी इमेजेज़ को दिया गया था.

इससे हिंट लेते हुए, हमें गेटी इमेज पर मूल तस्वीर मिली. यह तस्वीर अक्तूबर 4, 2006 की है और इसे इंडिया टुडे के पत्रकार अरिजीत सेन ने खींचा था. इससे पता चलता है कि यह तस्वीर 2012 में आम आदमी पार्टी की स्थापना से बहुत पहले खींची गई थी. हालांकि, मूल तस्वीर में केजरीवाल का पोस्टर नहीं है.

तिहाड़ जेल के बाहर नहीं लगा अरविंद केजरीवाल का पोस्टर?, यह फोटो एडिटेड है

वायरल और मूल तस्वीर के बीच तुलना का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/गेट्टी इमेजेज़/मॉडिफाइड बाय लॉजिकली फ़ैक्ट्स)

लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने यह भी पाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ व्यंग्यात्मक पेजों ने इस तस्वीर को मीम के रूप में शेयर किया था. इन अकाउंट्स ने अपने बायो में 'व्यंग्य' का उल्लेख किया था या हैशटैग्स में यह स्पष्ट किया था कि यह एक मीम है. इन व्यंग्यात्मक पोस्ट्स के उदाहरण यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

 

तिहाड़ जेल के बाहर नहीं लगा अरविंद केजरीवाल का पोस्टर?, यह फोटो एडिटेड हैइस तस्वीर को मूल रूप से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर व्यंग्य पेजों या कैप्शन में मीम हैशटैग जोड़कर मीम के रूप में शेयर किया गया था. (सोर्स: इंस्टाग्राम/मॉडिफाइड बाय लॉजिकली फ़ैक्ट्स)

इसके अलावा, तिहाड़ जेल के बाहर केजरीवाल के पोस्टर को दिखाने का दावा करने वाली एक ऐसी ही तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी. हालांकि, हमने पाया कि इस तस्वीर को भी एडिट किया गया था और पहले इसे केजरीवाल पर एक मज़ाक के रूप में शेयर किया गया था. मूल तस्वीर, जिसका एक वर्ज़न 2021 में द हिंदू लेख में प्रकाशित हुआ था, में केजरीवाल का पोस्टर मौजूद नहीं था.

निर्णय 

साफ़ है कि तिहाड़ जेल के प्रवेश द्वार की 2006 की एक फ़ाइल फ़ोटो को एडिट करके उसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पोस्टर जोड़ा गया है.

(ट्रांसलेशन: मोहम्मद सलमान)

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले Logically Facts पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget