एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हारने के बाद क्या पाकिस्तान टीम ने तालिया बजाई? Video है पुराना

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ लोगों से कह रहे हैं कि ऐसे ताली बजाओ मानो हम चैंपियन हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है. लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कमरे में स्पोर्ट्स जर्सी पहने बैठे कुछ लोगों से कह रहे हैं कि ऐसे ताली बजाओ मानो हम चैंपियन हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग रिजवान पर तंज कस रहे हैं और इसे भारत से मिली हार के बाद का बता रहे हैं.

ये वीडियो किसी क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम का लग रहा है. वीडियो में रिजवान के पीछे खेल का मैदान भी नजर आ रहा है. इसमें रिजवान कुछ लोगों को प्रोत्साहित करते दिख रहे हैं. वो कहते हैं, "गाइज दुख सबको है, हमें पता है. अभी हम क्लैप (तालियां) करेंगे अपने लिए. मगर वो क्लैपिंग ऐसे हो कि हम चैंपियन हैं." इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं.

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि भारत से हारने के बाद रिजवान अपनी टीम से तालियां बजवा रहे हैं. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "भारत से हारने के बाद मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की टीम से तालियां बजवा रहा है. रिजवान कह रहा है कि अपने लिए ऐसे तालियां बजाओ, जैसे हम चैंपियन हैं. 2024 लोकसभा चुनाव हारने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने ऐसा ही किया था, जिसका असर पाकिस्तान तक दिखाई दे रहा है." ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है. कुछ लोग इसे टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद रिजवान का भाषण बताकर भी शेयर कर रहे हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हारने के बाद क्या पाकिस्तान टीम ने तालिया बजाई? Video है पुराना

हालांकि, आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो मार्च 2024 का है जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 का फाइनल मुकाबला हारने के बाद मुल्तान सुल्तांस के कप्तान के तौर पर मोहम्मद रिजवान अपनी टीम को हौसला दे रहे थे.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने गौर किया कि वीडियो में रिजवान समेत बाकी लोगों ने जो जर्सी पहनी है, उस पर सुल्तांस लिखा हुआ है. ये पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ऑफिशियल ड्रेस नहीं लगती.

वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें इसी वीडियो का लंबा वर्जन मुल्तान सुल्तांस नाम के एक एक्स अकाउंट पर मिला. यहां इसे 21 मार्च, 2024 को अपलोड किया गया था. यानी एक बात साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. गौरतलब है कि मुल्तान सुल्तांस, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की एक फ्रेंचाइजी टीम है और रिजवान 2021 से इस टीम के कप्तान हैं. हमें यही वीडियो मुल्तान सुल्तांस के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला.

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget