एक्सप्लोरर

महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री की भविष्यवाणी वाला लेटर Fake है 

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है. डीपफेक डिटेक्टर टूल के मुताबिक, इसके AI जनरेटेड होने की संभावना 95 प्रतिशत से अधिक है.

CLAIM 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने त्रिनेत्र से देख कर महाकुंभ में रात में हुई घटना के बारे में पहले से लिख लिया था. 

FACT CHECK 

एआई डिटेक्टर टूल के मुताबिक वायरल तस्वीर फेक है. टूल के मुताबिक तस्वीर के एआई जनरेटेड होने की संभावना 95 प्रतिशत से अधिक है. 

महाकुंभ में मची भगदड़ के कारण हुए हादसे में प्रशासन की ओर से 30 मौतों की पुष्टि की गई है जबकि घायलों का इलाज जारी है. इस बीच एक लेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना के बारे में पहले ही लिख दिया था. 

बूम ने जांच में पाया कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाई गई है. एआई डिटेक्टर टूल के मुताबिक, इस तस्वीर के एआई जनरेटेड होने की संभावना 95 प्रतिशत से अधिक है. 

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनुयायियों के बीच बिना कुछ पूछे एक पर्चे पर उनकी समस्याओं के बारे में लिख देने के लिए जाने जाते हैं. उनके आलोचक उन्हें महज माइंड रीडर कहते हैं, जो लोगों का दिमाग पढ़ लेते हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 28 जनवरी 2024 को महाकुंभ मेले में पहुंचकर डुबकी लगाई थी और इसके बाद सभी देशवासियों से भी महाकुंभ में आने और पवित्र स्नान करने की अपील की थी. सोशल मीडिया पर लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सवाल कर रहे हैं कि जब वह पहले ही भविष्य बता देते हैं तो इस हादसे के बारे में क्यों नहीं बताया. 

एक्स पर एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे यह पेज घाट से मिला है, जिसमें कल शाम को ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपने त्रिनेत्र से देख कर रात में हुई घटना के बारे में पहले से लिख लिया था. लेकिन स्नान करते समय वह गीला हो गया था इसलिए वो प्रशासन को दे नहीं पाये थे.’


महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री की भविष्यवाणी वाला लेटर Fake है 

(आर्काइव लिंक) 

फेसबुक पर एक इसी दावे से यह तस्वीर वायरल है.


महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री की भविष्यवाणी वाला लेटर Fake है 

(आर्काइव लिंक) 

फैक्ट चेक 

वायरल तस्वीर एआई जनरेटेड है

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब चैनल) को चेक किया लेकिन यहां हमें ऐसा कोई भी अपडेट नहीं मिला. 

हमें कोई भी ऐसी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट भी नहीं मिली, जिसमें ऐसा दावा किया गया हो कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ की घटना के बारे में पहले ही बता दिया हो. 

हमें वायरल तस्वीर के एआई जनरेटेड होने का संदेह हुआ. हमने एआई डिटेक्टर टूल Hive Moderation पर इसे चेक किया. इसके मुताबिक तस्वीर के 99 प्रतिशत तक AI जनरेटेड होने की संभावना है.


महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री की भविष्यवाणी वाला लेटर Fake है 

हमने एक अन्य एआई डिटेक्टेर टूल SightEngine पर भी इसे चेक किया, इसके अनुसार 95 प्रतिशत तक तस्वीर के एआई जनरेटेड होने की संभावना है.


महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री की भविष्यवाणी वाला लेटर Fake है 

 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget