एक्सप्लोरर

एनडीए छोड़ने के चंद्रबाबू नायडू की 2018 की न्यूज़ क्लिप हालिया बताकर की गई शेयर

सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ क्लिप का वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ दिया है.

दावा क्या है? 

सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ क्लिप का वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ दिया है. न्यूज़ क्लिप में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पूरी न होने की वजह से गठबंधन टूट गया है और कल टीडीपी के दो केंद्रीय मंत्री इस्तीफ़ा देंगे. सोशल मीडिया यूज़र्स इस क्लिप को हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में व्यापक रूप से शेयर कर रहे हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने क्लिप के साथ कैप्शन दिया, "खेला हो गया.." यह अब तक 3000 से ज़्यादा रीपोस्ट और 9000 से लाइक्स बटोर चुका है. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही एक अन्य यूज़र ने न्यूज़ क्लिप का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "चंद्रबाबू नायडू के बाद नीतीश भी कर सकते हैं खेल...कल (TDP) चंद्रबाबू नायडू के दो मंत्री एनडीए से इस्तीफा देंगे!.." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें. 

एनडीए छोड़ने के चंद्रबाबू नायडू की 2018 की न्यूज़ क्लिप हालिया बताकर की गई शेयर

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

16 सीटों के साथ टीडीपी केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार का एक प्रमुख घटक दल है.

हालांकि, वायरल न्यूज़ क्लिप हाल की नहीं बल्कि 2018 की है, जब टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को छोड़ने का फ़ैसला किया था. 

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये सर्च करने पर, हमें मार्च 7, 2018 को एबीपी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर अपलोड की गई वायरल न्यूज़ क्लिप मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई हालिया ख़बर नहीं है, बल्कि छह साल से अधिक पुरानी है.

इस रिपोर्ट में बताया गया कि चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी के एनडीए गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है. आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की उनकी मांग पूरी न होने की वजह से उन्होंने गठबंधन छोड़ दिया है. वहीं केंद्र सरकार में शामिल टीडीपी के दो केंद्रीय मंत्री इस्तीफ़ा देंगे.

मार्च 16, 2018 की एनडीटीवी रिपोर्ट में बताया गया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले टीडीपी ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए गठबंधन तोड़ दिया. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी संसद में सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश करेगी. रिपोर्ट में चंद्रबाबू नायडू के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के हित में यह फ़ैसला लिया है; चार साल तक हर संभव प्रयास किया गया और यह केंद्र का आखिरी बजट था और इसमें आंध्र प्रदेश का कोई ज़िक्र नहीं था.

हमने यह भी जांचा कि क्या चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एनडीए छोड़ने को लेकर कोई बयान दिया है. लेकिन हमें ऐसी कोई ख़बर या आधिकारिक बयान नहीं मिला जिसमें बताया गया हो कि टीडीपी ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिया है. अगर ऐसा होता तो ये ख़बर काफी सुर्खियाँ बटोरती. स्पष्ट है कि वायरल न्यूज़ क्लिप पुरानी है.

टीडीपी ने पहले कब एनडीए छोड़ा था?

इंडियन एक्सप्रेस की जून 2024 की रिपोर्ट (आर्काइव यहां) में एनडीए की सबसे मूल्यवान पार्टियों में से एक टीडीपी के गठबंधन छोड़ने की समयसीमा पर नज़र डाली गई है. टीडीपी 1999-2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का हिस्सा थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले अकाली दल के नेता नरेश गुजराल की मध्यस्थता के बाद नायडू फिर से एनडीए में शामिल हो गए थे. नायडू चार साल तक एनडीए का हिस्सा रहे और 2018 में अलग हो गए. इसके बाद 2024 के चुनाव से पहले चंद्रबाबू नायडू की पार्टी फिर से एनडीए में शामिल हो गई. 

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अपना गठबंधन नहीं तोड़ा है और न ही उसके मंत्री इस्तीफ़ा दे रहे हैं. वायरल हो रही न्यूज क्लिप क़रीब छह साल पुरानी है, यानी 2018 की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget