एक्सप्लोरर

AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा नहीं कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है और मूल वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री न बनें. वीडियो के दावे को ग़लत मानते हैं. 

फैक्ट चैक

निर्णय [असत्य] 

मूल क्लिप में असदुद्दीन ओवैसी को कहते हुए सुना जा सकता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

दावा क्या है?

जून 4, 2024 को घोषित होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया  है कि उन्होंने उम्मीद जताई है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. 

वीडियो में ओवैसी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "हमें नहीं मालूम. देश की जनता तय करेगी न. हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरी मर्तबा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें. उसी के लिए हमारी कोशिश है." 

यह वीडियो फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर किया जा रहा है.

AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा नहीं कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, इस वीडियो को एडिट किया गया है; मूल क्लिप में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री “नहीं” बनेंगे.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें मई 25, 2024 को एएनआई हिंदी न्यूज़ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया असदुद्दीन ओवैसी का एक समान वीडियो (आर्काइव यहां) मिला. इस वीडियो के कैप्शन में ओवैसी के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है, "पटना, बिहार: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे..." 

गौरतलब है कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी 25 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार को लेकर बिहार के पटना पहुंचे थे. इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है और मूल वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री न बनें. इसलिए, हम वायरल वीडियो के दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget