एक्सप्लोरर

2019 चुनाव की तारीखें 2024 लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के रूप में वायरल

एक नोटिस की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए  11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आयोजित किया जाएगा.

निर्णय- भ्रामक


    भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है.

दावा क्या है? 

भारत में इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा की 543 सीटों के लिए आम चुनाव होने हैं. इस बीच, एक नोटिस की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए  11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आयोजित किया जाएगा. इसमें उन निर्वाचन क्षेत्रों का भी ज़िक्र है जहां चरण दर चरण मतदान होने हैं. 

वहीं, कुछ यूज़र्स ने इनमें से कुछ तारीखों को महाराष्ट्र में मतदान की तारीखों के रूप में भी शेयर किया है, मराठी भाषा में लिखे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि  लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है.  पोस्ट में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में 2024 के चुनावों के लिए 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को निर्धारित किया गया है और चुनाव चार चरणों में होगा.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर कई यूज़र्स इसे शेयर कर रहे हैं. एक्स पर ऐसे ही एक पोस्ट (आर्काइव) को अब तक 48,000 से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अन्य पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, वायरल हो रहा शेड्यूल 2019 के लोकसभा चुनाव का है और भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

सबसे पहले हमने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख़ की घोषणा के संबंध में खोजबीन की, तो हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली. अगर भारत के चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की होती तो यह सबसे बड़ी ख़बर बनती और इस बारे में मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में तक हर जगह चर्चा देखने को मिलती. 

हमने वायरल शेड्यूल के बारे में खोजबीन की, तो पाया कि इसमें बताई गई चुनाव की तारीखें लोकसभा चुनाव 2019 की हैं. 

बिहार
बिहार समेत देशभर में सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच चुनाव हुए थे और 23 मई को नतीजों की घोषणा हुई थी. यह शेड्यूल भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है, जो बिल्कुल वायरल शेड्यूल की तारीखों के समान है.

हमारी जांच  में हमें बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चरण दर चरण जारी किया गया शेड्यूल भी मिला. भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक़, पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा सीटों में हुआ था. इसी तरह 7वें चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और जहानाबाद समेत चार अन्य सीटों पर चुनाव हुए थे. वेबसाइट पर मौजूद  2, 3, 4, 5, 6वें चरण के मतदान का शेड्यूल भी वायरल शेड्यूल की तारीखों से मिल खाता है. स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव 2019 के शेड्यूल को आगामी चुनाव की घोषित तारीखों के रूप में ग़लत दावे के साथ शेयर किया गया है.

महाराष्ट्र
हमारी जांच में सामने आया कि लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हुए थे. यहां यह साफ़ हो जाता है कि वायरल पोस्ट में लोकसभा चुनाव 2024 बताकर शेयर किया गया शेड्यूल दरअसल पिछले चुनावों का ही है.

भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए आम चुनाव आगामी अप्रैल और मई के महीनों में होने की उम्मीद है. लेकिन अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है.

निर्णय
वायरल पोस्ट में जिस शेड्यूल को 2024 लोकसभा चुनाव का बताकर शेयर किया जा रहा है, वो असल में 2019 के चुनाव का है. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है. इसलिए हम वायरल पोस्ट के दावे को फ़र्ज़ी  मानते हैं

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget