एक्सप्लोरर

कोरोना में घर बैठे जिस जूम ऐप का इस्तेमाल आप ऑफिस के लिए करते हैं, उसे दूसरे देशों ने बैन क्यों कर दिया?

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में लोग सबसे ज्यादा जिस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो है जूम ऐप. लेकिन इस ऐप में कुछ ऐसी खामियां हैं कि अलग-अलग देशों के अलग-अलग विभागों में इस ऐप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

अगर आप नौकरीपेशा हैं और लॉकडाउन के दौरान घर से काम कर रहे हैं, तो आपको जूम ऐप के बारे में ज़रूर पता होगा. ये एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसकी लोकप्रियता इसी लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बढ़ी है. इतनी ज्यादा कि इसने पुराने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप स्काइप को भी पीछे छोड़ दिया है. लेकिन इस ऐप का इस्तेमाल करना खतरनाक है. इसके बारे में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इस ऐप को हैकर हैक करके आपके पर्सनल डाटा को चोरी कर सकते हैं. इंडिया में तो कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम और नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने यहां तक कहा है कि ऐप के जरिए अपराधी सराकरी और प्राइवेट डाटा को लीक कर सकते हैं और उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.

अभी भारत में इसकी आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सिंगापुर में हैकरों ने कांड कर दिया. इतना बड़ा कांड किया कि सिंगापुर की सरकार ने इस ऐप को ही बैन कर दिया. दरअसल सिंगापुर में भी लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े, इसलिए स्कूलों ने जूम ऐप के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया. पिछले हफ्ते बच्चे भूगोली की क्लास ले ही रहे थे कि हैकरों ने ऐप को हैक कर लिया और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही अश्लील तस्वीरें चला दीं. जब प्रशासन को इसकी खबर लगी, तो इस ऐप को तुरंत ही बैन करने का फैसला ले लिया गया.

सिंगापुर के शिक्षा मंत्री आरोन लोह ने बताया कि मंत्रालय इस पूरी घटना की जांच कर रहा है और इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट की जाएगी. साथ ही इस ऐप के सिक्योरिटी फीचर्स को भी दुरुस्त करने की कोशिश हो रही है. और जब तक सिक्योरिटी फीचर्स ठीक नहीं हो जाते, स्कूल के टीचर इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

वहीं इस ऐप को बनाने वाली कंपनी की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जेनी पेलोसी ने अंग्रेजी अखबार द गार्जियन को भेजे एक मेल में कहा है कि कंपनी ऐप की खामी को दूर करने की कोशिश कर रही है. और जहां तक एजुकेशन सेक्टर की बात है, तो उसमें इस तरह का बदलाव किया गया है कि सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाला ही स्क्रीन ऑन कर सकता है. बाकी अगर कोई कोशिश करेगा तो उसे वेटिंग रूम दिखेगा और होस्ट के ओके करने पर ही वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जॉइन कर सकता है.

हालांकि गूगल कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए इस ऐप को बैन कर रखा है. वहीं ताइवान देश में भी ये ऐप बैन है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने यहां काम करने वालों के लिए इस ऐप का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर रखा है. अमेरिका की सिनेट, आस्ट्रेलिया का रक्षा मंत्रालय, जर्मनी का विदेश मंत्रालय और न्यू यॉर्क के शिक्षा विभाग में भी इस ऐप का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget