एक्सप्लोरर

Explainer: यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है यूक्रेन, जानें यहां की जनसंख्या, मुद्रा, धर्म, भाषा और रोचक तथ्य

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जैसे हालात हैं. इस वजह से पूरी दुनिया की निगाहें यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव पर है.

रूस ने यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग राष्ट्र के तौर पर मान्यता दे दी. रूस की सीमा यूक्रेन से लगती है. यूक्रेन के पूर्व में दो प्रांत हैं जिनको रूस ने आजाद घोषित किया है. इनके नाम हैं- लुहांस्क और डोनेस्टक. आइए आपको बताते हैं ये यूक्रेन की जनसंख्या कितनी है, यहां की मुद्रा, धर्म, भाषा क्या है और कुछ रोचक तथ्य...

यूक्रेन की आबादी
यूक्रेन दुनिया का 46 वां और यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है. यूक्रेन का कुल क्षेत्रफल करीब छह लाख वर्ग किमी है. देश की कुल जनसंख्या 44.9 मिलियन यानी कि 4.49 करोड़ है. यूक्रेन की जनसंख्या का लगभग 78 फीसदी हिस्सा मूल यूक्रेनवासियों का है, जबकि 22 फीसदी हिस्सा दूसरे देशों से आकर बसे लोगों का है. यहां 100 महिलाओं के लिए केवल 86.3 पुरुष हैं.

यूक्रेन की मुद्रा, भाषा
यूक्रेन का सबसे बड़ा शहर और राजधानी कीव (Kiev) है. सर्वाधिक जनसंख्या (2.8 मिलियन) इसी शहर में निवास करती है. यहां का प्रमुख धर्म ईसाई है, आधिकारिक भाषा यूक्रेनी है. हालांकि कई अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं. देश की आधिकारिक मुद्रा Ukrainian Hryvnia है.

भारत से यूक्रेन की दूरी
नई दिल्ली से यूक्रेन की दूरी करीब 5000 किलोमीटर है. फ्लाइट्स से करीब पांच घंटे का समय लगता है.

कब आजाद हुआ यूक्रेन
24 अगस्त 1991 को सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन ने स्वतंत्रता हासिल की थी. फिर 1922 में यूक्रेन सोवियत संघ का सदस्य बना गया. इस देश की सीमाएं उत्तर-पूर्व और पूर्व में रूस, उत्तर-पश्चिम में बेलारूस, पश्चिम में पोलैंड और स्लोवाकिया से मिलती है.

दुनियाभर में मशहूर है यूक्रेन 
दुनिया में सबसे गहराई वाला मेट्रो स्टेशन यूक्रेन में ही स्थित है. इसे यूक्रेन का Arsenalna Metro Station कहा जाता है. यूक्रेन की साक्षरता दर (Literacy Rate) करीब 99.8 फीसदी है. ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी साक्षरता दर है. औसत जीवन प्रत्याशा दर लगभग 71.48 साल है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार यूक्रेन दुनिया का छठा सबसे ज्यादा शराब की खपत करने वाला देश है. यहां का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल और मुक्केबाजी है. अपने परमाणु शस्त्रागार को छोड़ने वाला दुनिया का पहला देश है यूक्रेन.

ये भी पढ़ें-
Explainer: रूस की तरफ से यूक्रेन के दो प्रांतों को अलग देश का दर्जा देने का आखिर क्या है मतलब

यूक्रेन पर रूस के कदम से बढ़ा युद्ध का खतरा, जानें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget