एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है, बीते एक हफ्ते में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही भारत में मचाई है, जानिए- आंकड़े

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या आसमान छू रही है. पिछले चार दिनों से लगातार 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. देश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख पार चली गई है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट अब सबसे तेजी से भारत में ही बढ़ रहा है. बीते एक हफ्ते में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही भारत में मचाई है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब कोरोना का प्रकोप कम होता दिख रहा है. भारत में पिछले एक हफ्ते में अमेरिका से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच भारत में 4 लाख 11 हजार 379 नए मामले आए, जबकि अमेरिका में 3 लाख 84 हजार 174 मामले दर्ज हुए. इस हिसाब से एक हफ्ते में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही भारत में ही मचाई है.

अमेरिका में कोरोना केस भारत में कोरोना केस
3 अगस्त 48646 52050
4 अगस्त 54504 52509
5 अगस्त 55148 56282
6 अगस्त 58710 62538
7 अगस्त 63246 61537
8 अगस्त 56071 64399
9 अगस्त 47849 62064
कुल 384,174 411,379  

मौत के मामले में अमेरिका आगे अगर मौत के हिसाब से आंकलन किया जाए, तो पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. भारत में अमेरिका की तुलना में करीब एक हजार कम मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में तीन अगस्त से नौ अगस्त के बीच 6251 लोगों की मौत हुई और अमेरिका में 7256 लोगों की जान गई.

अमेरिका में कोरोना से मौत भारत में कोरोना से मौत
3 अगस्त    562 803
4 अगस्त 1359 857
5 अगस्त 1319 904
6 अगस्त 1203 886
7 अगस्त 1290 933
8 अगस्त 989 861
9 अगस्त 534 1007
कुल 7256    6251

भारत में चौथे दिन 60 हजार से ज्यादा मामले बढ़े भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या आसमान छू रही है. पिछले चार दिनों से लगातार 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. देश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख पार चली गई है. हालांकि इसमें से 15 लाख ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन 6 लाख अभी भी संक्रमित हैं इनका इलाज जारी है. वहीं 44,386 अपनी जान गंवा चुके हैं.

भारत फिलहाल दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (5,199,444), ब्राजील (3,035,582) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. लेकिन जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, जल्द ही भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन जाएगा.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget