एक्सप्लोरर

Explained: नीतीश कुमार के नाम है सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का रिकॉर्ड, जानिए कौन-कौन हैं उनके पीछे

Nitish Kumar Record: नीतीश कुमार पहली दफा साल 2000 में 7 दिन के लिए मुख्यमंत्री (CM) बने थे. अगले 22 साल में अब तक वे कुल आठ बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

Nitish Kumar Record of Taking Oath As CM: बिहार में सियासी समीकरण के साथ सत्ता बदल गई, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा फिर से नीतीश कुमार ही हैं. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एनडीए (NDA) से नाता तोड़कर बुधवार को 8वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. नीतीश कुमार ने कुछ मतभेदों के चलते बीजपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया और सियासी सफर के पुराने साथी लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) से फिर से हाथ मिला लिया. नीतीश कुमार ने बुधवार को जब शपथ ली तो उनके नाम एक रिकॉर्ड भी बना है.

नीतीश कुमार पहली दफा साल 2000 में 7 दिन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. अगले 22 साल में अब तक वे कुल आठ बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

नीतीश के नाम सबसे अधिक बार शपथ लेने का रिकॉर्ड

नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को रिकॉर्ड आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली. देश में सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी इतनी बार सीएम पद की शपथ नहीं ले पाए हैं. नीतीश सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने के मामले में भले ही पीछे हों, लेकिन सबसे ज्यादा बार शपथ लेने के मामले में कोई उनके आस पास नहीं है. आइए जानते हैं कि नीतीश के बाद देश में सबसे ज्यादा सीएम बनने वाले मुख्यमंत्रियों में कौन-कौन शामिल हैं.

1. वीरभद्र सिंह

हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) 6 बार मुख्यमंत्री बने हैं. साल 1983 में पहली बार सीएम बनने वाले वीरभद्र सिंह ने 1985 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा वीरभद्र सिंह 1993, 1998, 2003 और 2012 में भी सीएम बने.

2. जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जे जयललिता (Jayalalitha) भी 6 बार सीएम बनी हैं. पहली बार 1991 में सीएम बनने वाली जयललिता को हालांकि दूसरी बार सीएम बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. दूसरी बार वो 2001 में सीएम बनीं. इसके बाद 2002, 2011, 2015 और 2016 में तमिलनाडु की सीएम रहीं. जयललिता भ्रष्टाचार के कई मामलों में फंसीं, इसलिए कई बार उन्हें ये पद भी छोड़ना पड़ा था.

3. पवन कुमार चामलिंग

देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling) के नाम हैं. चामलिंग लगातार 5 बार सीएम रहे. 1994 में वो पहली बार सीएम बने, उसके बाद 1999, 2004, 2009 और 2014 तक लगातार चुनाव जीतकर सीएम बनते रहे. चामलिंग कुल 28 साल सीएम रहे जो एक रिकॉर्ड है.

4. ज्योति बसु

चामलिंग से पहले सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु (Jyoti Basu) के नाम था. 1977 से लेकर 2000 तक बसु लगातार बंगाल के मुख्यमंत्री रहे. हालांकि इस दौरान वो भी सीएम पद की शपथ पांच बार ही ले पाए.

5. गेगोंग अपांग

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग भी 5 बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं. अपांग पहली बार 1980 में सीएम बने थे. उसके बाद अपांग 1985, 1990 और 1995 में सीएम बने. पांचवी बार 2004 में अपांग फिर मुख्यमंत्री बने.

6. नवीन पटनायक

ओडिशा (Odisha) के मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) भी पांच बार मुख्यमंत्री (CM) बन चुके हैं. नीतीश की ही तरह पहली बार नवीन पटनायक ने साल 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उसके बाद से ओडिशा में लगातार वही सीएम बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

Bihar Politics: नीतीश कुमार बोले- उपराष्ट्रपति पद की नहीं की कभी दावेदारी, कैबिनेट विस्तार को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Bihar Politics: सोनिया गांधी को कैसे नीतीश कुमार के एक फोन कॉल ने बदल कर रख दी बिहार की पूरी राजनीतिक तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
Petrol-Diesel Price Hike: 'रहम कीजिए, आप रोजाना...', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो AAP ने BJP पर कसा तंज
'रहम कीजिए, आप रोजाना...', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो AAP ने BJP पर कसा तंज
Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी BJP को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
IPL 2026: खराब प्रदर्शन के बाद KKR से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, अगले सीजन में नहीं आएंगे नजर
IPL 2026: खराब प्रदर्शन के बाद KKR से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, अगले सीजन में नहीं आएंगे नजर

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
मोहन यादव के शपथ ग्रहण में ही PM मोदी ने लिख दी थी शिवराज के कैबिनेट मंत्री बनने की स्क्रिप्ट, MP के पूर्व CM ने किया खुलासा
Petrol-Diesel Price Hike: 'रहम कीजिए, आप रोजाना...', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो AAP ने BJP पर कसा तंज
'रहम कीजिए, आप रोजाना...', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो AAP ने BJP पर कसा तंज
Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी BJP को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
IPL 2026: खराब प्रदर्शन के बाद KKR से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, अगले सीजन में नहीं आएंगे नजर
IPL 2026: खराब प्रदर्शन के बाद KKR से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी, अगले सीजन में नहीं आएंगे नजर
Gold-Silver Price Today 25 May 2026: आज कितने का हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना, जानें चांदी भी हुई कितनी सस्ती?
Gold-Silver Price Today 25 May 2026: आज कितने का हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना, जानें चांदी भी हुई कितनी सस्ती?
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
Embed widget