एक्सप्लोरर

Mirzapur 2: क्यों गोलू गुप्ता का किरदार दोबारा नहीं करना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, बताई वजह

Mirzapur 2 में श्वेता त्रिपाठी शर्मा को गोलू गुप्ता के किरदार से भले ही काफी लोकप्रियता मिल रही है लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस किरदार को दोबारा नहीं करना चाहती हैं मगर आखिर क्यों?

वेबसीरीज़ 'मिर्ज़ापुर 2' में गजगामिनी यानी गोलू गुप्ता के किरदार में जान डालने वाली श्वेता त्रिपाठी शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. 35 साल की श्वेता ने 'मसान', 'हरामखोर' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन 'मिर्ज़ापुर' सीरीज़ में अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग से उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी है.

Mirzapur 2: क्यों गोलू गुप्ता का किरदार दोबारा नहीं करना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, बताई वजह

वैसे, श्वेता को गोलू के किरदार से भले ही काफी लोकप्रियता मिल रही है लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस किरदार को दोबारा नहीं करना चाहती हैं. दरअसल, कुछ नया ट्राय करते रहने वाली श्वेता एक किरदार में बंधकर काम करने में विश्वास नहीं रखती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने यही बात कही और बोलीं, मैं अपने करियर में ऐसे किरदार करने की इच्छुक रही हूं जो मेरे हर किरदार से अलग रहे हों. दोहराव से दर्शकों का उत्साह कम होने लगता है और वो सरप्राइज़ नहीं होते.

श्वेता ने आगे कहा, 'मिर्ज़ापुर 2' मैंने इसलिए की कि क्योंकि उसमें मेरा किरदार पहले सीज़न से बिलकुल अलग था.

Mirzapur 2: क्यों गोलू गुप्ता का किरदार दोबारा नहीं करना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, बताई वजह

पहले सीज़न की गोलू और दूसरे सीज़न की गोलू में जमीन-आसमान का अंतर था इसलिए एक जैसा रोल तो मैं आगे बिलकुल नहीं करूंगी. श्वेता ने इस सीरीज़ में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है. अगर मिर्ज़ापुर में उन्हें किसी अन्य रोल को निभाने का मौका मिले तो मुन्ना का होगा जिसमें कई शेड्स हैं. श्वेता ने आगे कहा, मैंने सीज़न 2 के लिए 'मिर्ज़ापुर' का सीजन 1 किया था क्योंकि मैं जानती थी कि किरदार का ग्राफ कहां तक जाएगा. तो , ये मेरी लाइफ की बेस्ट शर्त थी तो मैंने ली. मैं गोलू को जानती थी. जानती थी कि सीज़न 2 में जाकर उसका किरदार कितना सशक्त होने वाला है.श्वेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2018 में रैपर चैतन्य शर्मा से लव मैरिज की थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'
'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की फैन बनीं गर्विता सिधवानी, कहा- 'वो सब पर भारी पड़ रही हैं...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget