एक्सप्लोरर

मीटू आरोपों के बाद ओटीटी पर कमबैक करेंगे नाना पाटेकर, वेब सीरीज 'Laal Batti' में आएंगे नजर

Nana Patekar Laal Batti Web Series : नाना पाटेकर पर साल 2018 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के तहत शोषण के आरोप लगाए थे तबसे एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं.

Nana Patekar Laal Batti Web Series: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) के जरिए कमबैक करने को तैयार हैं. वह प्रकाश झा (Prakash Jha) की वेब सीरीज लाल बत्ती (Laal Batti Web Series) में नजर आएंगे, ये सीरीज सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर आधारित है. नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं. मीटू आरोपों के चलते नाना पाटेकर कुछ समय से फिल्मों से दूर थे. साल 2018 में एक्टर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे. 

मीटू मूवमेंट के बाद गायब हो गए थे नाना पाटेकर
दमदार एक्टिंग और डायलॉगबाजी के चलते एक्टर की फैन-फॉलोइंग भी जबरदस्त है. बीते कुछ सालों में एक्टर बड़े पर्दे और फिल्मी दुनिया से कट गए थे. उन पर पर मीटू मूवमेंट के तहत छेड़छाड़ के आरोप लगे थे जिसको लेकर नाना पाटेकर को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था. हालांकि, एक्टर की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. अब नाना पाटेकर जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं. 

इस हीरोइन के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'लाल बत्ती' में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे. एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपने कमबैक को लेकर बात की और कंफर्म किया था कि वेब सीरीज लाल बत्ती का हिस्सा हैं. नाना पाटेकर के साथ टीवी एक्ट्रेस मेघना मलिक भी नजर आएंगी, सीरीज में वह नाना पाटेकर की पत्नी का किरदार निभाएंगी. मेघना छोटे पर्दे पर कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं, दर्शकों ने मेघना को 'ना आना इस देस लाडो', 'दहलीज', 'गुस्ताख दिल' जैसे शोज में देखा है. 

कुछ ऐसा है अब नाना पाटेकर का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में नाना पाटेकर की फिल्म 'तड़का' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-फाइव पर रिलीज हुई थी. इसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, श्रिया सरन भी अहम रोल में नजर आई थीं. इससे पहले नाना पाटेकर को 2020 में आई फिल्म 'इट्स माई लाइफ' में देखा गया था. अब वह प्रकाश झा की 'लाल बत्ती' में नजर आएंगे, प्रकाश झा की एक और वेब सीरीज 'आश्रम' सुपरहिट रही है. इसमें बॉबी देओल 'बाबा' के किरदार में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- रिलीज हुआ 'India Lockdown' का खौफनाक टीजर, देखकर ताजा हो जाएंगे महामारी में मिले सारे जख्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget