एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के इस हेलीकॉप्टर शॉट से गूंज उठा था माहौल, देखें थ्रोबैक VIDEO

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सुशांत हेलीकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से अधिक का वक्त गुजर चुका है. उनके निधन के बाद से अभिनेता से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच सुशांत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में सुशांत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नजर आ रहे हैं.

सुशांत शॉट लगाने के बाद बेहद खुश दिख रहे हैं. इस वीडियो में सुशांत जैसे ही हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हैं, वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं. वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट कर सुशांत के फैन्स अपने फेवरेट स्टार को याद कर रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह ने फिल्म 'एम.एस.धोनी' में धोनी का किरदार अदा किया था. सुशांत ने इस फिल्म के लिए खूब पसीना बहाया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग की भी खूब सराहना हुई थी.

बता दें कि 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई में बांद्रा के अपने फ्लैट में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया था. इसके बाद सुशांत के पिता के.के. सिंह द्वारा 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया, जिसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच CBI कर रही है. सीबीआई पिछले तीन दिनों में रिया से करीब 25 घंटे पूछताछ कर चुकी है. शुक्रवार को करीब दस घंटे, शनिवार को सात घंटे और रविवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई.

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी. हालांकि उन्हें लोकप्रिता टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली. इस सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद अभिनेता ने साल 2013 में आई फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'केदारनाथ', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था.

ये भी पढ़ें:

सुशांत मामला: ड्रग्स कनेक्शन पर तेज हुई NCB की जांच, जल्द हो सकता है एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने 13 जून के बारे में बताई ये बात, कहा- 'मैंने की थी सुशांत की मदद'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा
123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget