एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस, जानिए, क्यों हुईं मुफलिसी की जिंदगी जीने को मजबूर

आज हम आपको बॉलीवुड की उन फेमस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हें पैसों के लिए मोहताज होना पड़ा. चलिए जानते हैं क्या रही आखिर इसके पीछे की असली वजह..

नई दिल्ली: आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने समय का बेहद बड़ा स्टार माना जाता था. लेकिन पैसों को सही जगह निवेश ना करने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा. वर्तमान समय में एक्ट्रेस बेहद समझदार हैं. वह जानती हैं कि पैसे का इस्तेमाल कैसे करना हैं और भविष्य के लिए कैसे प्लानिंग करनी है. लेकिन पहले की अभिनेत्रियां इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती थीं. मधुबाला, जीनत अमान और राजश्री जैसी अभिनेत्रियों ने अपने वक्त में खूब पैसे कमाए. लेकिन जब उन्हें सच में उसकी जरूरत थी तो वह पैसे उनके काम नहीं आ सके. उस वक्त में ज्यादातर हीरोइन अपनी कमाई घरवालों को दे दिया करती थीं.

मधुबाला मधुबाला का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा. उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया. वह 11 भाई बहनों के परिवार में इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं. मधुबाला के जीवन के आखिरी 9 साल काफी एकांत में गुजरे. महज 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला उर्फ के पिता अताउल्लाह खान ने उन्हें कभी अपनी मर्जी से एक पैसा खर्च करने नहीं दिए. मधुबाला को जो फिल्मों से पैसे मिलते उसे उनके पिता रईसों की तरह खूब खर्चे किया करते. जब मधुबाला बीमार हुईं, तो उनके पास इलाज तक कराने के लिए पैसे नहीं बचे थे.

सारिका सारिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 5 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में की थी. 'गीत गाता चल' फिल्म से उन्हें लोकप्रियता मिली. उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया. वर्ष 2000 में सारिका ने फिल्म 'हे राम' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. लेकिन ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्हें पैसे की परेशानी से जूझना पड़ा था. सारिका ने अपनी मां कमल ठाकुर के ऊपर केस कर दिया था. दरअसल, सारिका की कमाई पर घर चलता था. व​ह हीरोइन बनीं, तो सारे पैसे मां रख लेती थीं. बाद में सारिक को पता चला कि मां ने सबकुछ अपने नाम कर रखा था. ये उस टाइम की बात है जब उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था. जिसके बाद वह एक दोस्त के घर रहने चली गईं थीं. इतना पैसा कमाने के बावजूद एक समय उन्हें पैसों की परेशानी से जूझना पड़ा था.

जीनत अमान अपने समय की बेहद फेमस एक्ट्रेस जीनत अमान ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी पीढ़ी की हीरोइनों को पैसा संभालना नहीं आया. हमारे परिजनों, शौहर सबने हमारे पैसे का इस्तेमाल किया. आज जब हमें आवश्यता है, तो दूसरों का मुंह ताकना पड़ता है.

ये भी पढ़ें:

जब सलमान खान की रिक्वेस्ट पर गोविंदा ने छोड़ दी थी फिल्म 'जुड़वा'

पत्नी के जन्मदिन पर बिग बी को आई जया की याद, लिखा इमोशनल खत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget