एक्सप्लोरर

इस वजह से अभिनेता करण पटेल को एकता कपूर से मांगनी पड़ी थी माफी, अभिनेता ने किया है ये खुलासा

अभिनेता करण पटेल ने अपने प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने काफी गलतियां की हैं. लेकिन कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है. सभी जीवन में गलतियां करते हैं. इसलिए सभी को जीवन में दूसरा मौका मिलना चाहिए.

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के स्टर करण पटेल ने अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है. सभी जीवन में गलतियां करते हैं. इसलिए सभी को जीवन में दूसरा मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज वो जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण करने वाले एक मेहनती आदमी हैं.

बता दें कि लंबे समय तक पर्दे से बाहर रहने के बाद करण टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में दिखाई दिए. यह शो छह लंबे वक्त तक चलने के बाद कुछ महीने पहले ही समाप्त हुआ है. करण ने कहा कि कस्तूरी शो के दौरान उन पर स्टारडम का काफी असर था. जिसके चलते उन्होंने काफी गड़बड़ की. वो सेट पर नशे की हालत में काफी देर जाने लगे थे.

रातोंरात स्टर बने थे करण पटेल

उन्होंने कहा कि रातोंरात स्टर बनने के कारण उन्हें लगा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन कोई भी लंबे समय तक उस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा. शो समाप्त हो गया और वो दो साल तक काम से बाहर रहे. अब जल्द ही टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में करण जल्द ही दिखाई देंगे.

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि स्टारडम अच्छी बात है, लेकिन इससे भी जरूरी है कि कैसे इसे पचाया जाए. इसलिए उन्होंने काम के प्रति अपने रवैये को सुधारने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि अब वह अनुशासित हो गए हैं और सेट पर शराब नहीं पीते हैं. हालांकि वह अभी भी सेट पर लेट हो जाते हैं लेकिन पहले जैसा नहीं करते हैं.

एकता कपूर से मांगी थी माफी

करण ने अपनी पिछली गलतियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गलतियों के लिए एकता कपूर से माफी मांगी और फिर न दोहराने का वादा किया. लेकिन उन्होंने एकता से कहा कि वो नई गलतियां कर सकते हैं. कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है. हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहए और उन्हें खुशी है कि उन्हें मिला.

बैड बॉय की अपनी छवि को लेकर करण ने कहा कि उन्हेंने वह टैग पसंद है और वो इसे बदलना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो अपनी खराब लड़के वाली छवि को पसंद करते हैं. साथ ही वो इसे बनाए रखने की कोशिश भी करते हैं. क्योंकि इसके चलते कोई भी उन पर हावी नहीं हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 

फिल्म 'राधे' की शूटिंग के बाद सलमान खान करने वाले हैं अपनी नई फिल्म का ऐलान

कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक
तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं
तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं
श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड का दावा, कहा- एक्ट्रेस की मां की वजह से टूटा घर
श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड का दावा, कहा- एक्ट्रेस की मां की वजह से टूटा घर

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget