एक्सप्लोरर

सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' से बाहर हुईं प्राची हाडा, अब ये एक्ट्रेस निभाएंगी किरत का किरदार

Teri Meri Doriyaann: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में किरत का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्राची हाडा ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं अब उनकी जगह एक्ट्रेस तृप्ति शर्मा किरत के किरदार में नजर आएंगी.

Teri Meri Doriyaann : टीवी सीरियल तेरी मेरी डोरियां लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो में अब तक कई टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिले हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद भी किया है. वहीं अब शो में 6 साल का लीप आने वाला है. ऐसे में कई चेहरे बदलने वाले हैं. लेकिन इस बीच शो की एक स्टार को रिप्लेस कर दिया गया है.

तेरी मेरी डोरियां से बाहर हुईं ये एक्ट्रेस 
तेरी मेरी डोरियां में किरत का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्राची हाडा ने शो छोड़ दिया है. खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने खुद शो को अलविदा कहा है. लेकिन अब शो के कास्टिंग डायरेक्टर प्रशांत जोशी ने प्राची पर नखरें दिखाने का आरोप लगाया है. प्राची के शो छोड़ने के बाद अब एक्ट्रेस तृप्ति शर्मा को नई किरत के लिए चुना गया है. 

अब ये एक्ट्रेस निभाएगी नई किरत का किरदार
तृप्ति ने 'गुम हैं किसी के प्यार में'और पांड्या स्टोर जैसे शोज में काम किया है. एक्ट्रेस ने अब तेरी मेरी डोरियां से जुड़ने के बाद अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की है. एक्ट्रेस ने कहा है कि- प्रोडक्शन हाउस को बहुत सारी एक्सपेक्टेशन होंगी जब उन्होंने किरत के किरदार के लिए पिछले आर्टिस्ट को चुना होगा. मुझे लगता है कि उन्होंने अपने किरदार को जस्टिफाई भी किया होगा. तो अब मेरे लिए ये बहुत बड़ा  प्रेशर है कि मैं उस तरह की परफॉर्मेंस को आगे बढ़ा सकूं और उन्हें शिकायत का मौका ही ना दूं. 

प्राची पर लगे आरोप पर क्या बोलीं तृप्ति?
तृप्ति ने आगे प्राची पर नखरे दिखाने के आरोप पर भी अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि- हां मैंने भी इस बारे में सुना है. मुझे लगता है कि एक आर्टिस्ट होने के तौर पर आपको हर किसी के नजरिए को ध्यान में रखना चाहिए और नखरे नहीं दिखाने चाहिए क्योंकि कोई भी शो से ऊपर नहीं है. बता दें कि तृप्ति शर्मा के अलावा शो में योगेन्द्र विक्रम सिंह की भी एंट्री होने वाली हैं, जिन्हें लीप के बाद दिखाया जाएगा. योगेन्द्र को भी शो गुम है किसी के प्यार में देखा गया था. 

लीप के बाद कहानी में आएगा ये मोड़
लीप की बात करें तो, शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसके मुताबिक अंगद और साहिबा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी. साहिबा अपने बेटे के साथ एक अंजान आदमी के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करेगी. वहीं अंगद दूसरी तरफ अपनी जिंदगी को ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुटा होगा. लेकिन किस्मत में उन्हें फिर एक दूसरे से मिलवा देगी. अब आगे और क्या-क्या होने वाला है ये तो नए एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा. 


यह भी पढ़ें: पत्नी शूरा के साथ दुबई में रोमांटिक हॉलीडे मनाकर वापस आए अरबाज खान, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
TV Serial Spoilers: अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज
अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget