एक्सप्लोरर

कोरोना की नई गाइडलाइन्स पर सुनील ग्रोवर का तंज, बोले- शादी में शामिल होने के लिए टफ कॉम्पिटिशन, टॉप 50 में होना जरूरी

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने कोरोना वायरस की नई गाइडलाइन के एक नियम पर तंज कसा है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने शादियों में मात्र 50 लोगों के उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं. सुनील ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि यहां पढ़ाई-नौकरी से भी ज्यादा कॉम्पिटिशन है. शादी में जाने के लिए टॉप 50 में होना जरूरी.

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम और बचालव के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइड लाइन के मुताबिक अब एक शादी में मात्र 50 लोग ही जा सकते हैं. इस पर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने तंज कसा है.उन्होंने कहा कि कॉम्पिटीशन बढ़ गया है और शादी में जाने के लिए टॉप 50 में जाना जरूरी है. पहले ये पढ़ाई और लिखाई तक सीमित था.

सुनील ग्रोवर ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा,"कॉम्पिटिशन कितना बढ़ गया है, पहले सिर्फ पढ़ाई और नौकरी तक था!! अब तो शादी की दावत में जाने के लिए भी टॉप 50 में आना जरूरी है!!" सुनील ग्रोवर इन दिनों 'गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान' के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. उनकी हंसाने की कला से हर को वाकिफ है.

यहां देखिए सुनील ग्रोवर का ट्वीट-

कपिल शर्मा से लड़ाई

तीन साल पहले सुनील कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के मजेदार किरदार निभाकर घर-घर में पहचाने जाने लगे थे. इस शो के जरिए सुनील ने ऐतिहासिक सफलता बटोरी थी. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक घटना ने सबकुछ बदलकर रख दिया था. सुनील का कपिल से एक झगड़ा हो गया था जिसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई.

वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में दिखाई देंगे सुनील

बात करें वर्कफ्रंट की तो सुनील ग्रोवर वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में नजर आएंगे. इस सीरीज को राहुल सेनगुप्ता और विकास बहल को-डायरेक्ट कर रहे हैं. ये वेब सीरीज अगले साल अप्रैल में स्ट्रीम होगी. वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' मुंबई में एक मिडिल क्लास हाउसिंग सोसायटी सनफ्लॉवर की कहानी है, जिसमें अलग तरह के कैरेक्टर हैं. सुनील ग्रोवर के इस सीरीज में होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होगी.

ये भी पढ़ें-

16 साल की अमेरिकन लड़की के Tik Tok पर हैं 10 करोड़ फॉलोवर्स, इन दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा

छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची Sonakshi Sinha, शेयर की ये हॉट तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget