एक्सप्लोरर

कास्टिंग काउच के बारे में बोलीं रीम शेख, किसी की मजबूरी का फायदा उठाने वाले बहुत ही वाहियात लोग हैं

टीवी शो 'तुझसे है राब्ता' फेम रीम शेख ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर कहा कि किसी की मजबूरी का फायदा उठाने वाले बहुत ही वाहियात लोग हैं. ये बहुत ही शर्मनाक है.

अभिनेत्री रीम शेख टेलीविजन जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं. टीवी शो 'तुझसे है राब्ता' में कल्याणी की भूमिका निभा रहीं रीम को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. उन्होंने महज छह साल की उम्र में ही इमेजिन टीवी के शो 'नीर भरे नैना' से एक्टिंग में डेब्यू कर दिया था.

इतनी कम उम्र में एक्टिंग में आने के बारे में पूछे जाने पर रीम ने कहा, "मैं हमेशा से ड्रामा क्वीन रही हूं. मेरे पापा ने ऐसे ही यलो बुक से थोड़े कॉन्टेक्ट निकाले. पोर्टफोलियो करवाया. मैंने काफी ऑडिशन दिए फिर इमेजिन टीवी के 'नीर भरे तेरे नैना देवी' के लिए दिया, जहां से मेरा सफर शुरू हुआ."

महिला सशक्तीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि लड़की के काम करने को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए. अभिनेत्री ने कहा, "मैं सोचती हूं कि जो लोग इसे एक मुद्दा बना देते हैं कि लड़की है और काम कर रही है. मैं कहती हूं कि यह कोई बड़ा मुद्दा है ही नहीं.

लड़कियां किसी मामले में लड़कों से कम नहीं होती हैं- रीम शेख

एक लड़की निश्चित रूप से लड़कों से बिल्कुल कम नहीं होती तो जाहिर है कि वह काम करेगी ही. लड़का या लड़की नहीं, बल्कि एक इंसान काम कर रहा है. लड़की का काम करना बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि एक महिला का शादीशुदा जिंदगी की जिम्मेदारी के साथ और अपने बच्चों को संभालते हुए काम करना एक बड़ा मुद्दा है."

टीवी शो 'तुझसे है राब्ता' में कल्याणी की भूमिका निभा रहीं रीम से जब पूछा गया कि वास्तविक जीवन में वह इस किरदार से कितना जुड़ाव महसूस करती हैं? तो उन्होंने कहा, "काफी कुछ ऐसी ही हैं. जैसे कि कल्याणी माता-पिता को बहुत प्यार करती है और काफी खुशमिजाज है. एक चीज रिलेट नहीं करती कि कल्याणी बहुत गुस्से में आकर ऐसी हरकतें कर देती है जिससे वह हमेशा फंस जाती है जबकि रीम बिल्कुल वैसी नहीं है."

हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी की 2' को कहा अलविदा, ये एक्ट्रेस बनेंगी नई कोमोलिका

किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर कास्टिंग काउच करने वाले वाहियात 

कास्टिंग काउच के बारे में उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो जो लोग यह करते हैं वह बहुत ही वाहियात हैं. किसी की मजबूरी का फायदा उठाना बहुत ही शर्मनाक चीज है, लेकिन लड़कियों के लिए मैं कहना चाहूंगी कि वे अपने आपको प्रेजेंट ऐसे करें कि किसी की हिम्मत न हो कि कोई आपके साथ ऐसी-वैसी हरकतें कर सकें. अगर आप खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर शख्सियत के तौर पर पेश करेंगी तो सामने वाले शख्स में हिम्मत नहीं होगी कि वो आपको छेड़े भी फिर इसका शिकार होना तो बहुत दूर की बात है."

ड्रीम रोल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'बेहद' का माया का किरदार मुझे बहुत पसंद है और मैं ऐसा किरदार निभाना चाहूंगी. यह शानदार है जिस तरह की वह सनकी है लेकिन फिर भी बहुत ग्लैमरस है. इस किरदार ने एक छाप छोड़ी है और मुझे यह किरदार बहुत प्यारा है.

अपने पास प्राइवेट प्लेन होने की खबर पर दिलजीत दोसांझ बोले, है तो नहीं लेकिन मुझे अभी चाहिए

अपने काम की इज्जत करें कल काम आपकी इज्जत करेगा

एक्टिग में आने वाली लड़कियों के लिए रीम ने कहा, "कभी भी हिम्मत नहीं हारे, क्योंकि दो साल पहले मैं भी ऐसा महसूस करने लगी थी कि मैं क्या कर रही हूं. लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी. विश्वास बनाए रखें. कड़ी मेहनत करें. काम के प्रति ईमानदार रहें और काम की पूजा करें. क्योंकि आज अगर हम अपने काम की इज्जत करेंगे तो कल फिर काम आपकी जरूर इज्जत करेगा."

'तुझसे है राब्ता' के बारे में उन्होंने कहा कि आगे इस शो में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा उन्होंने बताया कि कल्याणी अनुप्रिया की शादी कराना चाहती है, वहीं कोई कल्याणी की जान लेना चाहता है, कल्याणी के प्रति मल्हार नरम पड़ रहा है तो ऐसे में एक वक्त पर बहुत कुछ दिलचस्प देखने को मिलेगा. 100 से अधिक टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकीं रीम को खाली समय में साइकिलिंग करने और बैंडमिंटन खेलने का शौक है.

सुपरफास्ट स्पीड में देखिए देश-दुनिया की बड़ी और वायरल खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
क्या ससुराल वालों की वजह से 'तारक मेहता' में 'दयाबेन' नहीं कर रहीं कमबैक? जेनिफर मिस्त्री ने बता दिया सच
ससुराल वालों की वजह से 'तारक मेहता' में 'दयाबेन' नहीं कर रहीं कमबैक? जेनिफर ने बताया सच
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर को नॉयना संग शादी करने के लिए मजबूर करेगी तुलसी, शो में आएगा महाट्विस्ट
मिहिर को नॉयना संग शादी करने के लिए मजबूर करेगी तुलसी, शो में आएगा महाट्विस्ट
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
Embed widget