एक्सप्लोरर

Birth Anniversary: 'रामायण' सेट पर शरारतें करते थे 'लव' और 'कुश', रामानंद सागर ने 'सांप' से किया था काबू

Ramanand Sagar Birth Anniversary: रामानंद सागर की रामायण आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है. शो के हर किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं. वहीं एक बार रामानंद ने रामायण के सेट का मजेदार किस्सा सुनाया था.

रामानंद सागर की 'रामायण' भारतीय टेलीविजन का एक ऐसा मील का पत्थर है, जिसने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी, जो आज भी है. दूरदर्शन पर टेलिकास्ट इस शो ने वाल्मीकि रामायण पर आधारित कहानी को घर-घर पहुंचाया. वहीं आज यानी 29 दिसंबर को रामानंद सागर की जयंती है.

अरुण गोविल (राम), दीपिका चिखलिया (सीता), सुनील लहरी (लक्ष्मण), और दारा सिंह (हनुमान) जैसे कलाकारों ने किरदारों को अमर बना दिया. शो की पॉपुलैरिटी इतनी थी कि एपिसोड टेलिकास्ट के समय सड़कें सूनी हो जाती थीं. 'रामायण' से जुड़े कई खूबसूरत किस्से हैं. ऐसा ही एक मजेदार किस्सा रामानंद सागर और लव-कुश का किरदार निभाने वाले बाल कलाकारों से जुड़ा है.

लव और कुश ने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल
'रामायण' के उत्तर कांड में लव और कुश के किरदार बेहद महत्वपूर्ण थे. इन भूमिकाओं के लिए रामानंद सागर ने सबसे पहले अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जुड़वां बेटों (लव और कुश सिन्हा) को कास्ट करने की सोची थी. लेकिन, कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो सका. इसके बाद सागर ने बाल कलाकारों की तलाश शुरू की और उनकी नजर महाराष्ट्र के दो युवा लड़कों पर पड़ी, स्वप्निल जोशी (कुश का किरदार) और मयूरेश क्षेत्रमाडे (लव का किरदार). दोनों ने अपने मासूम चेहरे और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया.


Birth Anniversary: 'रामायण' सेट पर शरारतें करते थे 'लव' और 'कुश', रामानंद सागर ने 'सांप' से किया था काबू

लव और कुश के साथ हुए मजेदार किस्से का किया था जिक्र
एक इंटरव्यू में रामानंद सागर ने इन बाल कलाकारों के साथ सेट पर हुए मजेदार किस्से का जिक्र किया था. सागर ने बताया था, 'दिल्ली के कुछ कलाकारों ने मुझे काफी तंग किया. हुआ यह कि कानपुर जाते समय एक टैक्सी पर 'लव कुश' लिखा देखकर मैंने कौतुहलवश टैक्सीवाले से पूछा तो उसने बताया कि यह हमारे मालिक के बच्चों का नाम है. उन लड़कों को टेस्ट के लिए बुलाया. दोनों की उम्र ठीक लव-कुश के किरदार के बराबर थी. टेस्ट में पास होने के बाद सागर को लगा कि ये दोनों बहुत शरारती हैं और शैतान हैं तो अच्छे एक्टर भी होंगे. लेकिन शूटिंग शुरू होते ही मुश्किलें बढ़ गईं. सेट पर आने के बाद दोनों तैयार होकर बैठ तो जाते थे, लेकिन कैमरा ऑन होते ही कहते, 'हम काम नहीं करेंगे!'

रामानंद सागर ने आगे बताया था, 'पहले दो दिन ऐसे ही निकल गए. मैं तो वैसे भी गुस्सा नहीं करता तो सोचा कि कुछ और दिमाग लगाना पड़ेगा. फिर मैंने सेट पर एक नाटक रचा, दिखावे के लिए सेट पर दो आदमियों को डंडे से पीटा और एक टेबल भी तोड़ डाली. इससे लड़कों को लगा कि काम नहीं किया तो हमें भी मार पड़ेगी. उस दिन थोड़ा काम हुआ. मगर हैरत की बात है कि अगले दिन दोनों फिर आए, लेकिन हाथ में डंडे लेकर! बोले, 'हमारे पास भी डंडे हैं, कुछ किया तो...'

लव और कुश को सांप से किया था काबू
उन्होंने बताया था कि उस समय शूटिंग के लिए सांप लाए गए थे. टोकरी का मुंह खुला रह गया और सांप बाहर निकल आया. यह देखकर दोनों लड़के डर गए. मैंने इसका फायदा उठाया, जहां वे शरारत शुरू करते, मैं सांप की टोकरी का ढक्कन खोल देता. लड़के तुरंत मान जाते और डायलॉग बोलने लगते. मैं उनसे कहता, 'वर्जिश करो,' तो वे तुरंत शुरू हो जाते. इस 'सांप ट्रिक' से दोनों को कंट्रोल कर लिया और शूटिंग सुचारु रूप से पूरी हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget