एक्सप्लोरर

बिग बॉस 12ः अनूप जलोटा और बेटी जसलीन के ब्रेक-अप से खुश हैं जसलीन के पिता

'बिग बॉस सीजन 12' में एंट्री करने के बाद ही दोनों के इश्क का खुलासा हुआ और शो में एक टास्क को अंजाम नहीं दे पाने से नाराज अनूप जलोटा ने जैसे ही जसलीन से ब्रेक-अप का ऐलान किया, तो सबसे ज्यादा खुशी भी जसलीन के पिता को ही हुई है.

मुम्बई: 65 साल के भजन सिंगर अनूप जलोटा और 28 साल की उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के अफेयर की खबर जब जसलीन के पिता केसर मथारू को लगी, तो सबसे बड़ा झटका उन्हें ही लगा क्योंकि दोनों के 'बिग बॉस' में जाने तक वो इस रिश्ते से पूरी तरह से अनजान थे. 'बिग बॉस सीजन 12' में एंट्री करने के बाद ही दोनों के इश्क का खुलासा हुआ और शो में एक टास्क को अंजाम नहीं दे पाने से नाराज अनूप जलोटा ने जैसे ही जसलीन से ब्रेक-अप का ऐलान किया, तो सबसे ज्यादा खुशी भी जसलीन के पिता को ही हुई है.

एबीपी न्यूज़ से खास बात करते हुए जसलीन के पिता केसर मथारू ने बेटी जसलीन और अनूप जलोटा के ब्रेक-अप पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हां, ये तो मेरे लिए बहुत अच्छी खबर है. उन दोनों (जसलीन और अनूप जलोटा) के लिए अच्छी खबर है. दोनों के लिए यही बेहतर है क्योंकि इस तरह की जोड़ी का कोई फ्यूचर तो होगा नहीं." केसर मथारू ने अपनी खुशी बयां करते हुए आगे कहा, "हमें समझाने की जरूरत ही नहीं पड़ी. अपने आप ही अलग हो गये दोनों. ऐसे में मैं बहुत खुश हूं."

उन्होंने कहा, "बिग बॉस में दोनों का ये रिश्ता उजागर हुआ था और अब शो के जरिये ही इस रिश्ते के खत्म होने की खबर आयी है, तो पिता होने के नाते मेरा खुश होना तो लाजिमी है. दोनों की उम्र में इतने बड़े अंतर की वजह से वैसे भी ये रिश्ता ज्यादा नहीं चलता. जो चीज बाद में होती, वो अभी हो गयी तो इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है? उन दोनों को भी खुश होना चाहिए."

अनूप जलोटा की किडनैपिंग ने कराया ब्रेक-अप बता दें कि एक टास्क के तहत दीपिका कक्कड़ ने अनूप जलोटा को 'किडनैप' कर लिया था. फिर अनूप जलोटा को नॉमिनेशन से बचाने के लिए जसलीन को अपने सारे कपड़ों और मेक-अप के सामान को बर्बाद करने और अपने बालों को छोटा करने का आदेश मिला. मगर जसलीन ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया. जसलीन की इस बात से आहत होकर अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में ही जसलीन से ब्रेक-अप करने करने का सरेआम ऐलान कर दिया.

'वही हुआ जो मैंने सोचा था' एबीपी न्यूज़ ने जब अनूप जलोटा को नॉमिनेशन से बचाने के लिए दिये गये टास्क को जसलीन की ओर से नहीं पूरा करने के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने‌ समझाते हुए कहा, "एपिसोड के टेलिकास्ट के एक दिन पहले ही मैंने इस टास्क की एक झलक देखी थी. तभी मैं समझ गया था कि जसलीन ऐसा कोई टास्क पूरा नहीं करेगी. मैंने अपने घर पर भी लोगों से कहा था कि ऐसा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. वही हुआ, जो मैंने सोचा था."

इसकी वजह पूछने पर केसर मथारू ने कहा, "जसलीन नाखून काटने से पहले भी 20 बार सोचती है. वो अपनी चीजों, अपने शरीर और अपनी लाइफस्टाइल को लेकर काफी पर्टीकुलर है. उसे अपने कपड़ों और बालों से भी बहुत लगाव हैं. बहुत ही स्टाइलिश लड़की है जसलीन. तो जसलीन से इस तरह के त्याग की उम्मीद नहीं की जा सकती है. वो फ्यूचर में भी किसी के लिए भी ऐसा नहीं करेगी. इसलिए उसने इस तरह के टास्क के लिए मना‌ कर दिया और अनूप जलोटा के नॉमिनेट होने की परवाह नहीं की. ऐसे में अनूप जलोटा का बुरा मान जाना और इस तरह रिएक्ट करना बहुत स्वाभाविक था."

जसलीन से नाराज नहीं हैं केसर मथारू 'बिग बॉस' के इस नये सीजन को शुरू होकर 20 दिन हो गये हैं और जसलीन और अनूप जलोटा के बीच के रिश्ते के खुलासे के बाद से ही चटखारे लेकर बातें करने का सिलसिला जारी है. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने जसलीन के पिता से पूछा कि क्या अब भी वो अपनी बेटी से नाराज हैं? इसपर उन्होंने कहा, "नाराज होने का मतलब ये नहीं है कि मैं उसके‌ साथ बदतमीजी और मारपीट करूंगा. वो भी एक बालिग लड़की है और उसे भी समझ है."

जसलीन और अनूप जलोटा के फिर से साथ आ जाने की संभावनाओं के बारे में केसर मथारू ने कहा, "सबकुछ नॉमिनेशन और दोनों के बाहर आने पर डिपेंड करता है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. हो सकता है कि दोनों फिर से साथ आ जायें. कुछ भी हो सकता है. नाराजगी दूर भी हो सकती है. उनकी मर्जी है." उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि जिस तरह से अनूप जलोटा ने कहा है कि जसलीन से ब्रेक-अप का उनका फैसला 'अटल' है, उससे तो लगता है कि अब बात खत्म हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget