एक्सप्लोरर

KBC 14: कंटेस्टेंट से इनसिक्योर हुए अमिताभ बच्चन, बोले- मेरी नौकरी खतरे में पड़ गई...

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो केबीसी 14 के बीते एपिसोड में अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट से इनसिक्योर हो गए. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

Kaun Banega Crorepati 14 Written Update: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शुरुआत साल 2000 से हुई. तब से हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ही शो को होस्ट कर रहे हैं. बिग बी की होस्टिंग के लोग कायल हैं. वह स्टारडम को छोड़ आम कंटेस्टेंट से बहुत अच्छे से जुड़ जाते हैं. उनका यही अंदाज सभी लोगों को बहुत पसंद आता है. बिग बी केबीसी (KBC) में आए सभी कंटेस्टेंट का जहां मनोबल बढ़ाते हैं, वहीं इस बार वह एक कंटेस्टेंट से इनसिक्योर हो गए. अमिताभ बच्चन ने तो यहां तक कह दिया कि, उनकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी. जानते हैं बिग बी ने ऐसा क्यों कहा.

कंटेस्टेंट से इनसिक्योर हुए बिग बी

दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में बिहार की रहने वाली रजनी मिश्रा हॉटसीट पर बैठीं. रजनी एक हाउसवाइफ होने के साथ-साथ एक स्टूडेंट भी हैं, जो बीएड कर चुकी हैं. रजनी मिश्रा ने बहुत अच्छा गेम खेला. उनकी जानकारी को देखकर अमिताभ बच्चन भी इनसिक्योर हो गए. उन्होंने कहा, “इतनी जानकारी है आपके पास रजनी जी. हमारी नौकरी जो है वो खतरे में पड़ गई है.” ये सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं.

कंटेस्टेंट ने जजमेंट पर की बात

अमिताभ बच्चन के द्वारा तारीफ किए जाने के बाद रजनी ने बताया कि, लोग साड़ी पहनने वालों को नीची नजर से देखते हैं. कंटेस्टेंट ने कहा, “मैं जब साड़ी, चूड़ियां और सिंदूर पहनकर बाहर जाती हूं तो लोग मुझे मेरे लुक से आंकते हैं और उन्हें लगता है कि मैं ज्ञानी नहीं हूं, लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि, किताब को उसके कवर से नहीं आंकना चाहिए.” यही नहीं, रजनी ने इंदिरा गांधी, द्रौपदी मुरमुर और प्रतिभा पाटिल का उदाहरण दिया और बताया कि, इन महिलाओं ने साड़ी भी पहनी और देश को भी चलाया. इसके बाद बिग बी उनकी बातों के कायल हो गए.

कंटेस्टेंट का लकी चार्म

शो की शुरुआत में जब रजनी रोने लगती हैं तो अमिताभ बच्चन उन्हें टिश्यू पेपर देते हैं, जिसे वह आखिर तक अपने पास रखती हैं. बिग बी के पूछने पर वह इसे अपना लकी चार्म बताती हैं, क्योंकि बिग बी के हाथ से उन्हें ये मिला. बिग बी ने मजाकिया अंदाज में इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, "एक टिश्यू का टुकड़ा आप का लकी चार्म बन चुका है, काश कि पूरा डब्बा हम घर लेकर जाए, ताकि हमारे लिए भी ये भाग्यशाली बने. आप जब जाएंगी, हम ये लेकर जाएंगे." बता दें कि, रजनी मिश्रा 50 लाख रुपये की धनराशि के साथ घर गईं.

यह भी पढ़ें

कपड़ों के लिए ट्रोल होने वाली Nia Sharma का झलक दिखला जा में छलका दर्द, बोलीं- डंके की चोट पे करती हूं.....

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रोने पर ट्रोल हुईं Ekta Kapoor, यूजर्स बोले- 'आंसू बहाकर फिल्म हिट कराने की निन्जा टेक्निक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget