एक्सप्लोरर

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Wedding: क्या है करण कुंद्रा का तेजस्वी संग शादी का प्लान? एक्टर ने किया खुलासा

Karan Kundrra tejasswi Prakash wedding: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में तेजस्वी की मम्मी ने उनकी शादी कंफर्म की थी. जिसके बाद से फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding: एक्टर करण कुंद्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. वो तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं और अब दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. करण ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खुलकर बात की. बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी शादी को लेकर उन्होंने कई जानकारी भी शेयर किए.

जब उनसे उनकी शादी के मेन्यू के बारे में पूछा गया, तो करण ने खाने के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हुए कहा, 'मैं खाने का बड़ा शौकीन हूं. लेकिन जब शादी के खाने की बात आती है, तो मैं इसे प्रोफेशनल्स पर छोड़ना पसंद करूंगा.'

करण ने कही ये बात

एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए करण ने ​​शादी की क्या प्लानिंग है इस पर मजाकिया अंदाज में बताया, 'मुझे लगता है कि वह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) था.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि जब समय आएगा, तो मैं इसके बारे में सोचना शुरू कर दूंगा. मैं यह भी विचार करूंगा कि शादी का आयोजन बड़े या फिर छोटे पैमाने पर होगा.'

करण ने बताया कि तेजस्वी अक्सर उनके लिए खाना बनाती हैं और यह उनके लिए खास है. उन्होंने कहा, 'तेजस्वी मेरे लिए खाना बनाती है और यह मेरे लिए बेहद खास है.'

उन्होंने तेजस्वी के कुकिंग स्किल की तारीफ करते हुए बताया कि तेजस्वी को रसोई में प्रयोग करना कितना पसंद है. उन्होंने बताया, "कल भी उसने कुछ प्रयोग किया और मैंने उसे खाया, मुझे उनका बनाया खाना बहुत पसंद आया."

करण और तेजस्वी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जैसा कि तेजस्वी की मां ने हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड में पुष्टि की थी. जब फराह खान ने तेजस्वी की मां से पूछा, दोनों की शादी कब होगी? तो उन्होंने उत्साह से जवाब दिया, इसी साल शादी हो जाएगी.

मां की इस घोषणा से तेजस्वी शर्म से लाल हो गईं और शर्माते हुए बोलीं ऐसी कोई बात नहीं है.

भले ही तेजस्वी ने इनकार किया हो लेकिन हाल ही में तेजस्वी ने शादी को लेकर एक बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा, "मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती. मुझे सामान्य कोर्ट मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है. हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे, ऐश करेंगे."

बता दें, करण और तेजस्वी की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गया. रियलिटी शो के क्रिसमस स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, करण ने तेजस्वी प्रकाश को लाल गुलाब देकर प्रपोज किया था.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: KKR से हर साल कितने करोड़ की कमाई करते हैं शाहरुख खान? सुनकर लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget