एक्सप्लोरर

डिजिटल कंटेट के नियमन की मांग पर एकता ने कहा- रोक लगाना कोई समाधान नहीं

प्रोड्यूसर एकता कपूर डिजिटल स्ट्रीमिंग मंचों के नियमन की के सपोर्ट में नहीं हैं क्योंकि निर्माता का मानना है कि इससे अनियमित कंटेंट की मांग और अधिक बढ़ेगी.

प्रोड्यूसर एकता कपूर डिजिटल स्ट्रीमिंग मंचों के नियमन की के सपोर्ट में नहीं हैं क्योंकि निर्माता का मानना है कि इससे अनियमित कंटेंट की मांग और अधिक बढ़ेगी. नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली को नियमित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार का जवाब मांगा था. फिलहाल ऑनलाइन कंटेंट पर उम्र संबंधी शर्त के सिवा सेंसर का कोई प्रावधान नहीं है.

एकता कपूर ने कहा, ‘‘रोक की वजह से इसकी मांग और बढ़ेगी. यह खराब स्थिति है... कई लोग मुझसे पूछते हैं, आप इतनी बोल्ड कैसे हो सकती हैं? लेकिन मैंने हमेशा यही कहा है कि मुझे इससे (बोल्डनेस से) कोई समस्या नहीं है.’’

एकता ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ऑल्टबालाजी’ की मालिक हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति ऐसे दृश्य करता है तो वह इस बात से भी सहमत होता है कि लोग उसके निभाये दृश्यों को देखेंगे और कोई शख्स अगर ऐसे दृश्य देखता है तो वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि वह इन्हें देखना चाहता है (तब कोई मुद्दा नहीं है). यह दो तरफा बात है. अगर कुछ एकतरफा हो तो दिक्कत है. यहां तक कि शादीशुदा जिंदगी में भी अगर कुछ एकतरफा होता है तो यह अपराध है. सेक्स कोई मुद्दा नहीं है लेकिन अगर आपको जबरन (किसी के साथ) ऐसा करने के लिये मजबूर किया जाए तो यह अपराध है.’’

यह पूछे जाने पर कि अगर शीर्ष अदालत इस पर कुछ तय करती है तो आपका क्या फैसला होगा, इस पर निर्माता ने कहा, ‘‘इस पर कुछ तय करने वाले हम कौन होते हैं? वे तय करें और हम उसका पालन करेंगे. लेकिन मेरी सोच स्पष्ट है. मेरा मानना है कि समाज में किसी तरह की रोक इसके प्रति लोगों की मांग, उनके रूझान को बढ़ाती है. यही मानव मनोविज्ञान है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget