एक्सप्लोरर

'रिश्ते में धर्म कभी भी आड़े नहीं आया', पवित्रा पुनिया का धर्म बदलवाना चाहते थे एजाज खान? एक्टर ने खुद बताया सच

Eijaz Khan On Break Up With Pavitra Punia: एजाज खान पर आरोप लग रहे हैं कि वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पूनिया का धर्म बदलवाना चाहते थे. अब इन आरोपों पर एजाज खान ने चुप्पा तोड़ी है.

Eijaz Khan On Break Up With Pavitra Punia: पवित्रा पुनिया के एजाज खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐसी खबरें आईं कि एक्टर उनपर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे. हालांकि पवित्रा ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि एजाज से उनके अलग होने की वजह धर्म नहीं है. इसके बावजूद एजाज पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि वे पवित्रा का धर्म बदलवाना चाहते थे. अब इन आरोपों पर एजाज खान ने चुप्पा तोड़ी है.

एजाज खान के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी किया है और बताया कि लोग एजाज के पिता को फोन कर रहे थे कि क्या उनके बेटे ने पवित्रा पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला है. स्टेटमेंट में कहा गया है- 'एजाज खान एक ऐसे परिवार से हैं, जहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं.'

रिश्ते में धर्म कभी भी आड़े नहीं आया', पवित्रा पुनिया का धर्म बदलवाना चाहते थे एजाज खान? एक्टर ने खुद बताया सच

'रिश्ते में धर्म कभी भी एक फैक्टर नहीं था'
स्टेटमेंट में आगे लिखा है- 'एक्टर, जिन्होंने इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा समय बिताया है, सभी त्योहारों और सभी धर्मों को मनाते हैं. ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से साफ है. इस तरह के पर्सनल दावे न सिर्फ एक एक्टर की पर्सनल लाइफ पर असर डालते हैं, बल्कि उन्हें प्रोफेशनल फेल्यर का भी सामना करना पड़ता है. एजाज और पवित्रा के रिश्ते को लेकर उनके पिता बहुत खुश थे. उनके रिश्ते में धर्म कभी भी एक फैक्टर नहीं था, लेकिन अब जब वे अलग हो गए हैं तो ये एक मुद्दा बन गया है.'

Eijaz Khan and PavitraPunia, one of the most loved couples in the TV industry, are engaged now - The Tribune

'ब्रेकअप के लिए धर्म कभी भी बड़ी वजह नहीं थी'
स्टेटमेंट में पवित्रा पूनिया के बयान का भी जिक्र है. इसमें लिखा है- 'इंटरव्यू में पवित्रा ने साफ तौर पर कहा कि उनके ब्रेकअप के लिए धर्म कभी भी बड़ी वजह नहीं थी और उन्होंने अपने रिश्ते की शुरुआत में ही इस बात का जिक्र किया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी. अब, सिर्फ कंवर्जन वाले हिस्से का इस्तेमाल किया जा रहा है, और बाकी को हटा दिया गया है.'

पवित्रा संग दिवाली और गणेश चतुर्थी मनाते थे एजाज!
बयान में ये भी बताया गया है कि जब एजाज खान और पवित्रा पूनिया रिलेशनशिप में थे तो एक्टर दिवाली और गणेश चतुर्थी भी मनाते थे. इतना ही नहीं, एजाज अपने प्रोजेक्ट्स के लिए आशीर्वाद लेने के लिए तिरुपति बालाजी और सिद्धिविनायक जैसे हिंदू मंदिरों भी जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 'दुनिया जितना भी जहर फेंके, अंदर नहीं लेना है', मुंबई कंसर्ट के लिए जारी हुई एडवाइजरी तो बोले दिलजीत दोसांझ

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget