एक्सप्लोरर

देवोलीना भट्टाचर्जी की बिल्डिंग में मिला COVID-19 पॉजिटिव, सोसाइटी को किया गया सील

देवोलीना की सोसाईटी में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जिसके बाद पूरी सोसाइटी को सील कर दिया गया है.देवोलीना को भी घर में क्वॉरेंटाइन किया गया है. जिसके बाद वो इस समय घर में ही क्वॉरेंटाइन हैं.

देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आ रहे हैं. अब एक और मामला सामने आया है जिससे टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी का नाम जुड़ गया है. देवोलीना की सोसाईटी में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जिसके बाद पूरी सोसाइटी को सील कर दिया गया है.

इतना ही नहीं जिस घर में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है उसी घर में देवोलीना का डोमेस्टिक हेल्प भी काम करता था. इसी के कारण देवोलिना और उनके हाउसहेल्प दोनों को अलग अलग क्वॉरेंटाइन किया गया है.

इस पूरे मामले को लेकर देवोलीना का बयान भई सामने आया है. उन्होंने बताया कि इस समय वो घर में अकेली हैं और उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं है. देवोलीना ने बताया, ''मैं और मेरा हाउसहेल्प मेरे साथ था. लेकिन वो उस घर में भी खाना बनाने जाता था जिस घर में कोविड पॉजिटिव मिला है. अभी मैं अकेली हूं और सभी चीजें खुद ही मैनेज कर रही हूं. सोसाइटी के गार्ड मेरी मदद कर देते हैं और जो भी सामान मैं मंगाती हूं घर तक पहुंचा देते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरी मम्मी असम में थी तो वो थोड़ी परेशान हैं, लेकिन उम्मीद है कि सब ठीक होगा. हमें क्वॉरेंटाइन किया गया है सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए. लेकिन उम्मीद है सब ठीक ही होगा और टेस्ट नेगेटिव होंगे. क्योंकि अभी तक ऐसे कोई लक्षण दिखे नहीं है.''

आपको यहां बता दें कि इस समय देश में कोरोना के कुल 52952 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 15266 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1783 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. वहीं देश में इस समय कोरोना के कुल 35902 मामले फिलहाल एक्टिव हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
'बिग बॉस 20': स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर बोलीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, जानें क्या है मामला?
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget