एक्सप्लोरर

Charu Asopa के लिए सिंगल पेरेंट बन बेटी की परवरिश करना कितना है चैलेंजिंग? एक्ट्रेस बोली- कभी-कभी बहुत निराश..'

Charu Asopa: चारू असोपा का राजीव सेन से तलाक हो चुका है. चारू अब सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी जियाना की परवरिश कर रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में चारू ने इन सब पर बात की.

Charu Asopa On Single Parent:  पिछले साल अपनी शादी में अनबन को लेकर सुर्खियो में रहे चारू असोपा और राजीव सेन का इसी साल 8 जून को कानूनी रूप से तलाक हुआ था. एक्स कपल तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ काफी कॉर्डियल हैं और अक्सर बेटी जियाना के साथ आउटिंग करते स्पॉट किए जाते हैं. वहीं अकेले अपनी बेटी ज़ियाना की जिम्मेदारी संभाल रही चारू असोपा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी की परवरिश और वह हर दिन कैसे सीख रही है इस बारे में बात की.

अकेले बेटी को संभालने पर क्या बोलीं चारू असोपा?
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंगल मदर चारू असोपा ने कहा, "कभी-कभी यह थका देने वाला और निराशाजनक होता है लेकिन फिर आपको चीजों को संभालना पड़ता है. दो दिन पहले, वह खाना नहीं खा रही थी और मैं उस पर चिल्लाई तो वह मुझे घूरने लगी और रोने लगी. मुझे बहुत बुरा लगा. मैं भी रोने लगी और एक मां के रूप में कभी-कभी यह मुश्किल हो जाता है कि चीजों को कैसे संभालना है. हम दोनों एक-दूसरे के साथ सीख रहे हैं.''

बेटी ज़ियाना के फूड के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं चारू
ज़ियाना के फूड के साथ एक्सपेरिमेंट करने से लेकर उसकी डे-टू डे की एक्टिविटी को मैनेज करने तक, चारु हर दिन सीख रही हैं. वह कहती हैं, "मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं. चाहे वह उसके फूड से रिलेटिड हो या किसी अन्य चीज से. मैं उसके खाने के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हूं. हम एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने और बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

जहां तक ​​किसी सहारे की कमी की बात है तो मुझे नहीं लगता कि सभी बच्चे एक जैसे होते हैं. जरूरी नहीं एक बच्चा जैसा बड़ा हुआ हो, वैसा दूसरा भी हो... जैसे सभी का मदरहुड अलग-अलग होता है हर बच्चे की अपनी बचपन की जर्नी होती है. मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई आइडियल बुक है जिसे पढ़कर आप पेरेंटिंग कर सकें.  आपको चीजें सीखनी होंगी.''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

राजीव से अलग होने के बाद घर ढूंढना चारू के लिए कितना मुश्किल था?
चारू ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी के साथ अलग रहने का फैसला किया तो घर ढूंढना कितना मुश्किल था. एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं अकेली थी तो मुझे घर सर्च करने के लिए ज्यादा स्ट्रग्ल  नहीं करना पड़ा  लेकिन जियाना के साथ घर ढूंढना मुश्किल था. रोज़ घर देखना अपनी बेटी के साथ और फिर ऐसे भी दिन आए जब सब कुछ फाइनल हो जाता था लेकिन आखिरी मिनट में कुछ हो जाता था और मुझे घर नहीं मिलता था. मैं एक सिंगल मां हूं और सबसे बढ़कर एक एक्ट्रेस हूं इसलिए लोग आसानी से किराए के लिए अपना घर नहीं देते हैं. यह उनके चेहरे पर क्लियरली दिखाई दे रहा था.

 साथ ही घर ढूंढने के लिए जियाना को अपने साथ ले जाना बहुत चैलेंजिंग था क्योंकि वह भूखी हो जाती थी तब हम कार रोकते थे और उसे खाना खिलाते थे. बहुत सारी चीजें हो रही थीं और कभी-कभी मैं फ्रस्ट्रेट भी हो जाती थी लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था.” लेकिन तब मेरे पास कोई विकल्प नहीं था."

ये भी पढ़ें: -57 की एज में इतना सारा एक्शन कैसे कर लेते हैं Shahrukh Khan? किंग खान ने किया खुलासा, बोले- बहुत दर्द की दवाई..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget